Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हिमाद्रि हंस हैण्डलूम सेन्टर डीनापानी में जागरूकता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

हिमाद्रि हंस हैण्डलूम सेन्टर डीनापानी में जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 29/05/2023
alm 05

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा द्वारा आज हिमाद्रि हंस हैण्डलूम सेन्टर डीनापानी, अल्मोड़ा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने इस शिविर में उपस्थित लोगों को एसिड अटैक, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कर्मकार प्रतिकर अधिनियम व अन्य श्रम कानूनों के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पॉक्सो एक्ट के प्रावधाान एवं महिलाओं से सम्बन्धित संविधानिक प्रावधान, नालसा (नशीली दवाओं के दुरूपयोग और नशीली दवाओं के खतरे से पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाए) योजना 2015 नालसा एवं सामाजिक, मानसिक और शारीरिक संकट पैदा करने वाली नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि यदि वह किसी भी व्यक्ति के साथ कोई भी अपराध होते हुए देखें तो अविलम्ब पुलिस को सूचित करें ताकि अपराध को जड़ से मिटाया जा सके।
शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए यह भी बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है और वे अधिक से अधिक छायादार व फलदार वृक्ष लगाएं साथ ही पौधों की देखभाल करने हेतु भी प्रेरित किया। शिविर में उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क विधिक सेवाओं के विषय में भी बताया गया तथा उनकी समस्याओं का भी समाधान किया।
शिविर में पुलिस विभाग के नारकोटिक्स, साईबर एक्सपर्ट सुनिल धानिक द्वारा लोगों को साईबर अपराध के विभिन्न प्रकार के बारे में व साईबर अपराध के रोकथाम हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि साईबर अपराध कई प्रकार के होते है जिनमें हैकिंग, फिशिंग हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत जितनी जल्द होगी, अपराधी के पकड़े जाने की सम्भावना उतनी अधिक होगी। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि मोबाईल में एप इंस्टाल करने पर कम से कम व्यक्तिगत जानकारी शेयर करें। इस शिविर में उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टर संग मारपीट
Next: डीएम अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.