Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 26/05/2023
WhatsApp Image 2023-05-26 at 6.53.26 PM

अल्मोड़ा। आपदा प्रबंधन के अंतर्गत आगामी मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मानसून सत्र से निपटने के लिए सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को अभी से सभी तैयारियॉ पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आगामी मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय मार्ग, आरईएस सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मोटर मार्गों की नालियों की सफाई, बन्द पड़े कलवर्टों आदि को खोलने की कार्यवाही मानसून से पूर्व पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने कहा मानसून सत्र के दौरान निर्धारित स्थानों पर जेसीबी की तैनाती करते हुये वाहन चालकों के मोबाईल आपदा कन्ट्रोल रूम में प्रेषित किये जाय। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुये कार्य किया जाय। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन सड़क मार्गों के आस-पास मलबा पड़ा है उसे वहां से तत्काल हटा दिया जाय।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील स्तर पर मानसून को दृष्टिगत रखते हुये कन्ट्रोल रूम स्थापित किये जाय। उन्होंने कहा कि कन्ट्रोल रूम में नामित अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम व मोबाईल नम्बर आपदा कन्ट्रोल रूम में प्रेषित किये जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि 24×7 की तर्ज पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाय और कहीं पर भी जल भराव की सूचना मिलने पर तत्काल कन्ट्रोल रूम को सूचित किया जाय। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क मार्ग से लगे पेड़ों की लापिंग का कार्य मानसून से पहले कर लिया जाय और जो पेड़ अतिसंवेदनशील है उन्हें चिन्हित करते हुये उन्हें काटने की कार्यवाही की जाय।
बैठक मे जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को जनपद में पेयजल आपूर्ति को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्बाध पेयजल आपूर्ति हेतु पर्याप्त टैंकरों की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि संवेदनशील विद्यालयों का चिन्हिकरण कर सूचना तत्काल कन्ट्रोल रूम को उपलब्ध करायी जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि मानसून अवधि के दौरान गृभवती महिलाओं को चिहिन्त करते हुये उन्हें आशाओं के माध्यम से नजदीकी चिकित्सालयों में भर्ती करना सुनिश्चित किया जाय साथ ही सभी चिकित्सालयों पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता रखी जाय। उन्होंने पुलिस विभाग व वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उन्हें किसी प्रकार के उपकरणों की आवश्यकता है तो तत्काल डिमांड प्रेषित की जाय।
बैठक में खाद्यान्न आपूर्ति, क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों, विभागीय परिसंपत्तियों का आंकलन आदि विषयों को लेकर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि मानसून अवधि में अधिक अलर्ट रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बारिश के समय बंद होने वाले मोटर मार्गों को यथाशीघ्र यातायात हेतु सुचारू करने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों का मैंटनेंस करने, बाधित विद्युत आपूर्ति को शीघ्र संचालन करने आदि सहित अनेक आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी सी एस मर्ताेलिया, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जयकिशन सहित पुलिस, सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्णागिरि में श्रद्धालुओं की संख्या में हुआ इजाफा
Next: मां-बेटों ने बुजुर्ग को पीटा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.