Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आईटीएम में अमर शहीद श्रीदेव सुमन पर नाटक का मंचन
  • देहरादून

आईटीएम में अमर शहीद श्रीदेव सुमन पर नाटक का मंचन

RNS INDIA NEWS 25/05/2023
rns featured image new

देहरादून। आईटीएम देहरादून में अमर शहीद श्रीदेव सुमन जयंती पर दो दिन की कार्यशाला के बाद उनके जीवन पर नाटक का मंचन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने अभिनय से प्रभावित किया। नाटक का लेखन व निर्देशन जनकवि डॉ. अतुल शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी रविन्द्र जुगराण ने मंचन का शुभारंभ किया। नाटक की शुरूआत अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जेल यात्रा से हुई। 84 दिनों की भूख हड़ताल का सजीव अभिनय वर्धन शुक्ला व फरदीन ने किया। 84 दिन के संघर्ष के बाद जब श्रीदेव सुमन शहीद हुए तो राजा के कर्मचारियों ने उनका पार्थिव शरीर नदी में फेंक दिया। श्रीदेव सुमन के जन्म स्थान जॉल(टिहरी)गांव व अन्य जगह विद्रोह को भी मंचित किया गया। नाटक में उर्मिला वैष्णव, वैष्ण्वी भट्ट, सुरभि तोक, दीप्ति थपलियाल, तरनप्रीत, नैंसी ने अभिनय किया। नाटक में रंजना शर्मा का गीत एक तिरंगा लहराए..ने जोश भरा और स्क्रीन पर भी श्रीदेव सुमन का चित्र दिखाया गया। नाटक के जरिए भ्रष्टाचार को दूर करने का संदेश दिया गया। जनकवि अतुल शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए श्रीदेव सुमन के सिद्धांतों पर चलना जरुरी है। नाटक के अंत में सभी को पुस्तक भेंट की गई। संचालन स्मृति उनियाल ने किया। मौके पर आईटीएम चैयरमैन निशांत थपलियाल, रेखा शर्मा, प्रधानाचार्य अंजू गैरोला थपलियाल, निदेशक डॉ.राकेश मोहन भट्ट, रजिस्ट्रार रुचि थपलियाल, आईशा ध्यानी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की 28 मई को आयोजित बैठक की तैयारियां पूरी
Next: राशिफल 26 मई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.