Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘नारी सशक्तिकरण एवं युवाओं के संदर्भ में स्वामी विवेकानंद का वैश्विक सन्देश’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
  • अल्मोड़ा

‘नारी सशक्तिकरण एवं युवाओं के संदर्भ में स्वामी विवेकानंद का वैश्विक सन्देश’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 23/05/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। स्वामी विवेकानंद की शिकागो धर्मसभा के पश्चात मातृभूमि भारत लौटने के उपरान्त सन 1897 में अल्मोड़ा आगमन एवं रामकृष्ण मिशन की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘नारी सशक्तिकरण एवं युवाओं के संदर्भ में स्वामी विवेकानंद का वैश्विक सन्देश’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ मंगलवार 23 मई को सोबन सिंह जीना परिसर के शिक्षा संकाय में विधिवत रूप से हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ जिस में मिशन के सन्यासियों द्वारा वेद पाठ किया गया। विवेकानंद इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा बैंड के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वामी ध्रुवेशानंद द्वारा स्वागत भाषण में स्वामी विवेकानंद के मातृभूमि के प्रति प्रेम तथा उनके भारत के भविष्य के प्रति सोच के विषय में प्रकाश डाला गया। प्रो. भीमा मंडल द्वारा संगोष्ठी परिचय एवं संगोष्ठी की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के दार्शनिक विचारों पर प्रकाश डाला। स्वामी वेदनिष्ठानंद आधार व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर रखे जाने एवं भारत लौटकर रामकृष्ण मिशन के माध्यम से मातृभूमि की सेवा करने के विषय में बताया। उसके पश्चात् पद्मश्री डॉ. ललित पाण्डे, प्रकाश चंद्र जोशी, प्रो. प्रवीण बिष्ट द्वारा उद्बोधन दिया तथा स्वामी विवेकानंद की स्त्री शिक्षा के विषय में एवं युवा शक्ति के उत्थान के विषय में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी निखिलेश्वरानंद ने स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय एवं उनके शिकागो यात्रा प्रसंगों तथा भारत लौटकर भारत माता के प्रति पूर्ण समर्पित कार्यों के विषय में बताया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति जगत बिष्ट द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी के लक्ष्यों एवं स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलने की बात कही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क मार्ग सहित अन्य मांगों को लेकर जिलाधिकारी से मिले ग्रामीण
Next: कार में लिफ्ट देकर युवक से लूटपाट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.