Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राज्यपाल ने किया 18वें ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट’’ का टी-ऑफ खेलकर शुभारम्भ
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

राज्यपाल ने किया 18वें ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट’’ का टी-ऑफ खेलकर शुभारम्भ

RNS INDIA NEWS 19/05/2023
04 (1)

नैनीताल। शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने राजभवन में गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित 18वें ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट’’ का टी-ऑफ (Tee off) खेलकर शुभारम्भ किया। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। इस वर्ष 125 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण कराया है। पहले दिन आज 58 गोल्फर खेले जिनमें 09 महिलाएं एवं 09 जूनियर गोल्फर शामिल थे। राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों से आए गोल्फरों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी हमारे ब्रांड एम्बेस्डर हैं। यहां खेलने वाले खिलाड़ी गोल्फ खेल के साथ-साथ नैनीताल सहित यहां के अन्य पर्यटक स्थलों का आनंद ले सकेंगे। राजभवन गोल्फ कोर्स का नैसर्गिक सौन्दर्य अपने आप में अलग है इसका नाम पूरे दुनिया में शामिल हो इस ओर भी प्रयास किया जायेगा। देश के विभिन्न भागों से यहां आने वाले खिलाड़ी गोल्फ खेलने के साथ ही उत्तराखण्ड की नैसर्गिक सुंदरता, दिव्यता, यहां के पर्यटन स्थलों के साथ-साथ जैव विविधता का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन, नैनीताल सहित सम्पूर्ण उत्तराखण्ड की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक ’’विशिष्ट पर्यटक स्थल’’ के रूप में पहचान स्थापित करने में मददगार  होगा। राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ टूर्नामेन्ट में 06 वर्ष के बच्चे और 75 वर्ष से ऊपर तक के सुपर वेटरन खेल रहे हैं जिससे टूर्नामेंट की रोचकता बढ़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड से राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहां का प्रतिनिधित्व करेंगे।
शुभारंभ के अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत, अपर सचिव  स्वाति एस भदौरिया, एसएसपी पंकज भट्ट, परिसहाय  राज्यपाल मेजर तरूण कुमार, अमित श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, गोल्फ कैप्टन कर्नल(रि.) हरीश शाह सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, प्रायोजक, सहप्रायोजक संस्थानों के प्रतिनिधि, गोल्फर्स उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 19 मई
Next: पर्यटन योजनाएं बने रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम: सीएम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.