Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कुवैत की यूनिवर्सिटी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रोफेसर को ठगा
  • देहरादून

कुवैत की यूनिवर्सिटी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रोफेसर को ठगा

RNS INDIA NEWS 17/05/2023
rns featured image new

देहरादून। कुवैत की यूनिवर्सिटी में नौकरी के झांसे में दून की यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर ठगी का शिकार हो गया। गुरुग्राम की एचआर फर्म ने झांसा देकर रकम ठगी। रजिस्ट्रेशन, वीजा सिक्योरिटी, रेजिडेंस सिक्योरिटी आदि के नाम पर अलग-अलग खातों में 1.23 लाख रुपये जमा करा लिए गए। इसके बाद और रकम भी मांगी गई। तहरीर पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि डॉ. कुंदन कुमार चौबे ने तहरीर दी। वह उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर तैनात थे। उन्होंने तीन अप्रैल 2023 को जॉब छोड़ने के लिए यूनिवर्सिटी को नोटिस दिया था। उन्हें 29 अप्रैल को यूनिवर्सिटी ने रिलीव कर दिया। वह नौकरी तलाश रहे थे। उनके दोस्त ने एक जॉब अलर्ट उनकी ई-मेल पर भेजा। यह ई-मेल शाइन डॉट कॉम की ओर से आया हुआ था। इसी तरह का ई-मेल उन्हें भी आया था। इसमें लिखा था कि कुवैत यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर की भर्ती की जा रही है। इस प्रपोजल के बाद ई-मेल में आए नंबर पर उन्होंने कॉल किया। बात हुई सामने से बोले व्यक्ति ने खुद को जेट कर्व हायरिंग का कंस्लटेंट गौरव शर्मा बताया। गौरव शर्मा ने उनसे शुरुआत में रजिस्ट्रेशन के रूप में एक हजार रुपये कंपनी के खाते में जमा कराए। इसके बाद 18 अप्रैल को उनके पास फोन आया कि उनका असिस्टेंट प्रोफेसर पर पर चयन हुआ है। अब उन्हें और भी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। गौरव शर्मा से लगातार बात हो रही थी। 20 अप्रैल की सुबह कुवैत के एक नंबर से फोन आया और उसने टेलीफोन पर उनका इंटरव्यू भी ले लिया। चौबे बेहद खुश थे कि अब उनका सलेक्शन कुवैत यूनिवर्सिटी में हो जाएगा। इसके बाद गौरव शर्मा का फोन आया और कहा कि वीजा सिक्योरिटी व रेजिडेंट सिक्योरिटी के लिए और रुपये जमा करने होंगे। उन्होंने बिना सोचे समझे करीब 1.22 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा कर दिए। इसके बाद उनसे फिर से पैसों की मांग की गई तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने कुवैत एंबेसी में इसका सत्यापन किया तो पता चला कि इस तरह की किसी भी प्रकार की जॉब कुवैत यूनिवर्सिटी ने नहीं निकाली हैं। गौरव बार-बार फोन कर रहा था। यह रिपोर्ट उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी कर दी। देर होने के कारण कोई मदद नहीं हो सकी। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में डॉ. चौबे की शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एमआर के साथ 4.50 लाख की ठगी, केस दर्ज
Next: 5.75 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.