Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कर्नाटक में सिद्दारमैया व शिवकुमार के मुख्यमंत्री कार्यकाल साझा करने की संभावना
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक में सिद्दारमैया व शिवकुमार के मुख्यमंत्री कार्यकाल साझा करने की संभावना

RNS INDIA NEWS 15/05/2023
rns featured image new

बेंगलुरू (आरएनएस)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड जनादेश के बाद कांग्रेस, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सिद्दारमैया और डी.के.शिवकुमार द्वारा मुख्यमंत्री पद के खुले दावों के बाद इसे अंतिम रूप देने में जुटी है। एआईसीसी के सूत्रों ने बताया कि सिद्दारमैया ने एक सुझाव दिया है कि वह शिवकुमार के साथ मुख्यमंत्री पद साझा करने के इच्छुक हैं।
हालांकि, सूत्रों के अनुसार, सिद्दारमैया पहला कार्यकाल चाहते हैं। वह पहले दो वर्षों के बाद शेष कार्यकाल के लिए शिवकुमार को पद छोड़ देंगे।
सिद्दारमैया और शिवकुमार क्रमश: कुर्बा और वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं। दोनों को समायोजित करने के लिए कांग्रेस आलाकमान प्रयासरत है।
कांग्रेस आलाकमान के सोमवार को ही इस फैसले को अंतिम रूप देने की संभावना है और पहले कार्यकाल के लिए सिद्दारमैया के मुख्यमंत्री बनने की प्रबल संभावना है।
पार्टी के सूत्रों ने बताया कि शिवकुमार भी इस व्यवस्था के लिए राजी होंगे, लेकिन उन्होंने पार्टी आलाकमान को स्पष्ट रूप से सूचित कर दिया है कि उन्हें गृह मंत्रालय के पद के साथ एकल उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।
कर्नाटक कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, लगभग 70 प्रतिशत निर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री के रूप में सिद्दारमैया का समर्थन किया है।
एआईसीसी पर्यवेक्षक महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया से परामर्श के बाद एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा अंतिम निर्णय की घोषणा की जाएगी।
एआईसीसी अध्यक्ष खडग़े सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ-साथ एआईसीसी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राफिक एरा के छात्र विदेशों में भी कर सकेंगे पढ़ाई
Next: सैन्य कर्मी का बैग और नगदी चोरी, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.