Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून पहुंचने पर मां जगदीशिला डोली यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
  • देहरादून

दून पहुंचने पर मां जगदीशिला डोली यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 15/05/2023
rns featured image new

देहरादून। बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला की 24 वीं डोली यात्रा के दून पहुंचने पर भक्तों ने भव्य स्वागत किया। डोली का भनियावाला डोईवाला से सीधा आगमन शहीद स्मारक हुआ। इसके बाद डोली यात्रा नगर निगम व माता मंदिर स्थित 11 गांव हिंदाव पट्टी समिति के कार्यक्रम में पहुंची। शहीद स्मारक पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के पदाधिकारियों ने डोली यात्रा का स्वागत डोली में कंधा लगाकर किया। पूर्व मंत्री व यात्रा संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी डोली की अगुवाई कर रहे थे। उन्होंने शहीद स्मारक में शहीदों को नमन किया। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने डोली यात्रा को संस्कृति व धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया। मौके पर पुष्पलता सिलमाना, मुन्नी खंडूड़ी, अरुणा थपलियाल, संगीता रावत, मोहन खत्री, गणेश डंगवाल, नवनीत गुसाईं, सुरेश कुमार, अभय कुकरेती, विपुल नोटियाल, विनोद असवाल, अनुराग भट्ट, नरेन्द्र नोटियाल, भारत बडोनी मौजूद रहे। नगर निगम में डोली यात्रा का स्वागत भारत माता मंदिर के महंत स्वामी ललितानंद गिरी, मेयर सुनील उनियाल गामा, रूप सिंह बजियाला, मनोज द्विवेदी ने की। नगर निगम में डोली यात्रा को लेकर मंत्री प्रसाद नैथानी द्वारा विश्वनाथ महिमा पर लिखे, गाए ऑडियो-वीडियो गीत का विमोचन किया गया। डॉ. शैलेन्द्र तिपाठी ने डॉ. पीएन सेमवाल द्वारा लिखी वंदना गाई। मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार, अशोक वर्मा, लक्ष्मी अग्रवाल, ओम गोपाल रावत, लालचंद शर्मा, विपुल कंडवाल, राजीव बागड़ी, इंद्र भूषण बडोनी मौजूद रहे। नगर निगम के बाद डोली यात्रा 11 गांव हिंदाव विकास समिति के आयोजन में पहुंची। डोली यात्रा इसके गोरखपुर, फ्रैंड्स एन्क्लेव, मां नंदा विहार नवादा पहुंची।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम प्रधान पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Next: मुख्यमंत्री ने काशीपुर में किया 355 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.