Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने किया राज्य कर भवन में प्रदर्शन
  • देहरादून

मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने किया राज्य कर भवन में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 15/05/2023
rns featured image new

देहरादून। प्रमोशन मानक में शिथिलता, नए पदो के सृजन समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने राज्य कर भवन पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। गेट मीटिंग करते हुए सरकार से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कार्यवाही न होने पर 22 मई से काली फीती आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। सोमवार सुबह 11 बजे लक्ष्मी रोड स्थित राज्य कर भवन में कार्यरत कर्मचारी दफ्तर से बाहर निकल आए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन नेगी ने कहा कि कार्मिकों की बुनियादी समस्याओं पर भी निर्णय नहीं किए जा रहे हैं। यदि जल्द कार्यवाही न हुई तो जल्द ही चरणबद्ध तरीके से आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। 22 मई कर्मचारी से काली फीती बांध कर कार्य करेंगे। शाखा अध्यक्ष महिमा कुकरेती और शाखा मंत्री ज्योति पटवाल ने कहा कि कर्मचारियों को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है। कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि राज्य कर विभाग प्रदेश का सबसे ज्यादा राजस्व जुटाने वाला विभाग है। इस विभाग की कार्यप्रणाली दूसरे विभागों से अलग है। इसलिए सरकार व शासन को मिनिस्ट्रियल कार्मिकों की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन के प्रदेश अक्ष्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने भी समर्थन दिया।

प्रमुख मांगे:
जीएसटी के तहत नया ढांचा जल्द किया जाए स्वीकृत
कर अधिकारियों की लंबित पदोन्नतियां जल्द की जाएं शुरू
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद के लिए सेवा अवधि 22 वर्ष हो
रहे मौजूद- एसोसिएशन के संरक्षक मनमोहन नेगी, विरेन्द्र रावत, गीताराम डोभाल, कविता जगवाण, पूजा भंडारी, ममता नेगी, विकास नेगी, निशा जुयाल, सुधीर कुमार, सुरेश शर्मा, विवेक अग्रवाल, चेतन परमार और केशव उनियाल, राजेश्वरी परमार, कमल सिंह गुसाई, भानू रावत, सतविन्दर कौर, अर्चना हेमदान, रंजना रावत, रूबी राज, पंकज डबराल, विरेन्द्र तोमर, सलोनी, पारूल, रघुवीर तोमर, सैन सिंह, रीता, संगीता, हरीश पंवार आदि।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धीमे विकास कार्यों पर विधायक खजानदास ने जताई नाराजगी
Next: स्वर्गीय चन्दन राम दास के आवास पर पहुंचकर महाराज ने संवेदना व्यक्त की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.