Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • घरेलू सिलेंडर में लोगों को ऐसे लग रहा है चूना, डोर-टू-डोर डिलीवरी में कम मिल रही गैस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

घरेलू सिलेंडर में लोगों को ऐसे लग रहा है चूना, डोर-टू-डोर डिलीवरी में कम मिल रही गैस

RNS INDIA NEWS 12/05/2023
domastic gas cylinder

 देहरादून। रसोई गैस सिलेंडर की डोर-टू-डोर डिलीवरी में उपभोक्ताओं को चूना लगाया जा रहा है। दरअसल, डिलीवरी देने आ रहे एजेंसी के कर्मचारी बिना तौले सिलेंडर दे रहे हैं। कई बार डिलीवरी के समय उनके पास तौल कांटा नहीं होता। जबकि, नियमानुसार एजेंसी को तौलकर ही उपभोक्ताओं को सिलेंडर देना होता है।
रसोई गैस सिलेंडर की ऑनलाइन सर्विस शुरू होने के बाद अधिकतर लोग सहूलियत के लिए डोर-डू-डोर सर्विस से ही सिलेंडर मंगवाते हैं। बुकिंग के एक-दो दिन में एजेंसी की ओर से सिलेंडर डिलीवर कर दिया जाता है। जब घर के दरवाजे तक गैस पहुंचती है तो लोग इसका कम ही ख्याल ख्याल रखते हैं कि सिलेंडर में पर्याप्त गैस है भी या नहीं।
इसका मुख्य कारण यह भी है कि एजेंसी के कर्मचारी अपने साथ तौल कांटा लेकर नहीं आते। यदि होता भी है तो वो वाहनों में पड़ा रहता है। बंजारावाला के प्रशांत सिंह ने एक निजी कंपनी से गैस की ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। गुरुवार सुबह डिलीवरी ब्वॉय सिलेंडर लेकर घर पहुंचा। प्रशांत ने सिलेंडर उठाकर देखा तो गैस कम होने की आशंका हुई।
उन्होंने डिलीवरी वाले से सिलेंडर तौलने को कहा, लेकिन उसके पास तोल कांटा ही नहीं था। नियमानुसार, तौल कांटा रखना जरूरी है। आरोप लगाया कि सिलेंडर में गैस कम होती है, इसलिए डिलीवरी वाले तौल कांटा साथ नहीं रखते। 1122 रुपये है एक सिलेंडर की कीमत दून में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1122 रुपये है। इसका वजन 14.2 किलोग्राम होता है।
यानी एक सिलेंडर में एक किलो गैस की कीमत लगभग 80 रुपये है। यदि सिलेंडर में 500 ग्राम गैस भी कम निकलती है तो उसकी कीमत तकरीबन चालीस रुपये बनती है। ऐसे में यदि दस सिलेंडर से 500 ग्राम गैस निकाली जाए तो इसकी कीमत चार सौ रुपये बनती है। लिहाजा, उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है कि वो सिलेंडर तोलकर ही लें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किरायेदार का सत्यापन नहीं कराने पर 72 लोगों का चालान
Next: सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने में युवती पर केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.