Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बुद्ध पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • हरिद्वार

बुद्ध पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

RNS INDIA NEWS 05/05/2023
rns featured image new

हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर धर्मनगरी में लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। सुबह सूर्योदय से ही हरकी पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते श्री गंगा सभा और पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। गंगा स्नान का यह दौर सुबह से देर शाम तक जारी रहा। बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर शुक्रवार को तड़के से ही हरकी पैड़ी व उसके आसपास के गंगा घाटों पर स्‍नान और पूजन शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर ब्रह्म कुंड में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने दान पुण्य के साथ मंदिरों के दर्शन किए। मां मनसा देवी और चंडी देवी मंदिरों के दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। इधर, हाईवे पर वाहनों के दबाव के चलते पुलिसकर्मियों को यातायात सुचारु चलाने के लिए पसीना बहाना पड़ा। श्रद्धालुओं की भारी आमद से व्यापारियों के भी चेहरे खिले रहे । मान्यता है कि गंगा स्नान करने से मां गंगा अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार आज के दिन गंगा स्नान, दान और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी का पूजन विशेष फलदायी होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी तिथि को कठिन साधना के बाद उन्होंने बुद्धत्व प्राप्त किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केरल स्टोरी में नरेंद्र मोदी की भी एंट्री, बोले- चुपचाप फैल रहे आतंकवाद का किया है खुलासा
Next: अच्छी खबर! अब ग्लोबल इमरजेंसी नहीं रहा कोरोना, खात्मे की ओर कोविड महामारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.