Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कूड़े के ढेर में भ्रूण मिलने से सनसनी
  • हरिद्वार

कूड़े के ढेर में भ्रूण मिलने से सनसनी

RNS INDIA NEWS 05/05/2023
rns featured image new

हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र में कूड़े के ढेर में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। करीब आठ माह के बालक के भ्रूण को स्थानीय पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला एसआई पूजा मेहरा की तरफ से इस संबंध में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सुबह के समय स्थानीय नागरिकों ने कपड़े में लिपटा हुआ भ्रूण मिलने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि भ्रूण बालक का है और करीब सात आठ दिन का प्रतीत होता है। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से इस संबंध में बातचीत की तब कोई क्लू नहीं मिला। पुलिस ने फिर भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला एसआई की तरफ से नवजात के पैदा होने के बाद उसे छिपाने के मकसद के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हो सकेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन से भी जुड़ा है मणिपुर का झगड़ा, क्यों रहा है मैतेई बनाम आदिवासी का संग्राम
Next: दस दिन में छह हजार ही कर पाए हेलीसेवा का प्रयोग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा में थार उतारकर रील बनाना पड़ा भारी, अचानक बढ़े जलस्तर में फंसी कार

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऐना गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल
  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.