Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिली पेंशन
  • हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी विवि के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिली पेंशन

RNS INDIA NEWS 04/05/2023
rns featured image new

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बीते दो महीने से पेंशन नहीं मिल पर रही है। जबकि पीछले तीन सालों से सेवानिृवत्त कर्मचारियों को समय-समय पर आधी-अधूरी पेंशन ही विवि की ओर से जारी की जा रही है। जिसके चलते सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अर्थिक परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त पेंशनर्स की कार्यकारिणी की एक बैठक विवि के प्रबंधन संकाय में आयोजित की गई। पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव गिरीश सुंदरियाल ने बताया कि पेंशनर्स को पिछले कई वर्षों से विश्वविद्यालय द्वारा आधी अधूरी पेंशन का ही भुगतान किया जा रहा है। दुःख की बात है कि पिछले दो महीनों से पेंशन का कोई भुगतान नहीं किया गया है। जिससे सभी पेंशनर्स आर्थिक रूप से अत्यंत कठिन स्थिति से गुजर रहे हैं। बैठक में तय किया गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को इस विषय में पत्र लिखा जाए। इसके साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि पेंशनर्स का एक डेलीगेशन हाईकोर्ट नैनीताल की ओर से मनोनीत आब्जर्वर (सेवानिवृत्त जज वीके बिष्ट) से भी इस संबंध में मुलाकात कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भारत भूषण ने बताया कि यदि हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो हम लोग धरना, प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। बैठक में प्रो. बीडी जोशी, प्रो. मुकेश रंजन वर्मा, प्रो. एसके श्रीवास्तव, महावीर यादव, हेमंत कुमार आत्रेय, डॉ. प्रदीप कुमार जोशी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राहक बनकर सर्राफा की दुकान से उड़ाए जेवरात
Next: उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.