Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एमपी से 40 लाख की ठगी कर भागे आरोपी खटीमा से गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

एमपी से 40 लाख की ठगी कर भागे आरोपी खटीमा से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/04/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से 40 लाख की ठगी कर फरार चल रहे दो आरोपियों को खटीमा से गिरफ्तार किया गया है। उनके बैंक खाते में पांच लाख की नगदी मिली। बाकी रकम से उन्होंने कोलकाता में प्लॉट खरीद लिया। पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मध्य प्रदेश रवाना हो गई है। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की पुलिस ने झनकईया पुलिस को बताया कि दो आरोपी गांव वालों को झांसे में लेकर 40 लाख रुपये ठगकर फरार हो गए हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की लोकेशन कुछ दिन पूर्व झनकईया थाना क्षेत्र में मिली। दोनों में से एक आरोपी की झनकईया पुलिस को फोटो भी उपलब्ध करायी। इसके बाद थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह बिष्ट ने आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम गठित कर दी। शुक्रवार को टीम ने फरार आरोपी मूल कोलकाता एवं हाल आडाखेड़ा खालवा जिला खंडवा मध्य प्रदेश निवासी सुब्रत एवं खालीमहुवट नारायणनगर खटीमा निवासी छोटू विश्वास को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके कब्जे से एक पासबुक भी मिली। इसमें पांच लाख रुपये पाए गए। शेष रुपयों से आरोपियों ने कोलकाता में जमीन खरीदी है। कुछ रुपये उन्होंने कोलकाता में ही छिपाकर रखे हैं। दोनों आरोपियों को मध्य प्रदेश पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। इसके बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मध्य प्रदेश ले गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा एसआई मनोज देव, प्रदीप शर्मा, आरक्षी ताजउद्दीन एवं मध्य प्रदेश के एएसआई संजय अहीर, हेड कांस्टेबल शिवशंकर उपाध्याय, आरक्षी मनीष लोगरे शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव डॉ. संधु की अध्यक्षता में हुई यूथ-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक
Next: रंगकर्मी एवं ब्लॉगर जया पांडे ने कर्नाटक खोला रामलीला कमेटी की महिला रामलीला के कलाकारों को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.