Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रंगकर्मी एवं ब्लॉगर जया पांडे ने कर्नाटक खोला रामलीला कमेटी की महिला रामलीला के कलाकारों को किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा

रंगकर्मी एवं ब्लॉगर जया पांडे ने कर्नाटक खोला रामलीला कमेटी की महिला रामलीला के कलाकारों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 28/04/2023
WhatsApp Image 2023-04-28 at 9.25.41 PM

अल्मोड़ा। आज बैंगलोर से आई हुए वरिष्ठ रंगकर्मी, ब्लॉगर, कलाप्रेमी जया पांडे ने कर्नाटक खोला की महिला रामलीला के कलाकारों को सम्मानित किया।विदित हो कि जया पांडे एक विख्यात ब्लॉगर हैं जो पूरे विश्व में भ्रमण कर संगीत, कला, प्रकृति, संस्कृति, पर्यटन आदि विषयों पर बड़े सुंदर लेख लिख चुकी हैं।जया पांडे का कुमाऊं की संस्कृति से बेहद लगाव रहा है। इसके साथ ही हिंदुस्तान की संस्कृति, इतिहास, परंपराओं से वे काफी प्रभावित रही हैं। आज अल्मोड़ा पहुंचकर उन्होंने कर्नाटक खोला की रामलीला की जमकर सराहना करते हुए महिला रामलीला के पात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर जया पांडे ने रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला के संयोजक एवं संस्थापक बिट्टू कर्नाटक को भी सम्मानित करते हुए कहा कि श्री कर्नाटक के द्वारा कर्नाटक खोला में जिस तरह से बड़े भव्य तरीके के साथ हमारी रामलीला को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है वह काबिले तारीफ है। इसके साथ ही विगत वर्ष से उनके द्वारा कर्नाटक खोला में जो महिला रामलीला की शुरुआत की गई है वह अपने आप में रामलीलाओं के लिए एक बड़ा सराहनीय कदम है।उन्होंने कहा कि बड़े प्रसन्नता का विषय है कि आज के समय में हमारी संस्कृति, हमारी धरोहर, हमारी रामलीला को वर्ष प्रतिवर्ष जो भव्यता कर्नाटक खोला का रामलीला मंच प्रदान कर रहा है वह सबके लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बेंगलोर में भी अल्मोड़ा की कर्नाटक खोला की रामलीला की प्रशंसा लोगों से सुनी है एवं टीवी, सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से इसे स्वयं महसूस किया है। उन्होंने कहा कि श्री कर्नाटक के द्वारा जिस तरह से रामलीला को भव्यता के साथ जारी रखा गया है वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए भी हर्ष का विषय है। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला की तरफ से बिट्टू कर्नाटक ने उन्हें अंग वस्त्र एवं कुमाऊनी पिछौड़ा देकर सम्मानित किया। जया पांडे के द्वारा कर्नाटक खोला रामलीला की प्रत्येक महिला कलाकारों को एवं वरिष्ठ रंगकर्मीयों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री राम लीला कमेटी कर्नाटक खोला के संयोजक बिट्टू कर्नाटक, देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, करन कर्नाटक, रोहित शैली, जरनल दीपक पोखरिया, हेम जोशी, डा०विद्या कर्नाटक, रश्मि कांडपाल, गौरव अवस्थी, प्रकाश सिंह मेहता सहित अनेकों कलाकार, रंगकर्मी, कला प्रेमी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एमपी से 40 लाख की ठगी कर भागे आरोपी खटीमा से गिरफ्तार
Next: नयार नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.