Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड सरकार को मिली केंद्र सरकार की नसीहत का मैड ने किया स्वागत
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार को मिली केंद्र सरकार की नसीहत का मैड ने किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 31/10/2020
13 (11)

देहरादून। 10,000 पेड़ एवं थानो के जंगल की पूरी जैव विविधता का सर्वनाश करने को आतुर, उत्तराखंड सरकार को मिली केंद्र सरकार की नसीहत का मैड ने स्वागत किया है। गौरतलब है कि भारत सरकार के पर्यावरण एंव वन मंत्रालय के वन संरक्षण खंड द्वारा उत्तराखंड सरकार को एक चिट्ठी प्रेषित कर यह नसीहत दी गई है कि हवाई अड्डे के विस्तार के लिए, थानों के घने जंगल को काटने के बजाय अन्य विकल्प को देखा जाए।मैड की ओर से एक बयान जारी कर यह कहा गया कि केंद्र सरकार की यह नसीहत उत्तराखंड राज्य का खुद का वन विभाग भी दे सकता था। लेकिन, मैड की वन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष, जयराज से जब इसी मुद्दे पर भेंट हुई थी, तो उनकी ओर से तो यह कहा गया था के विकास के लिए पर्यावरण की कुर्बानी होती ही है। मैड ने यह भी कहा की केंद्र सरकार की यह नसीहत आदरणीय मुख्यमंत्री के कथन को भी गलत साबित करता है, जहां मुख्यमंत्री जी ने यह कहा था कि हवाई अड्डे का विस्तार राष्ट्रीय महत्व के लिए अनिवार्य है। मैड ने कहा कि राष्ट्रीय की ही सरकार ने यहां पाया है कि 87 हेक्टेयर में से 47 हेक्टेयर तक का जो क्षेत्र है जो उत्तराखंड सरकार बंजर करने के लिए तत्पर है, उसमें घना जंगल है। राज्य और केंद्र के बीच इस विरोधाभास को उजागर करते हुए, मैड नें कहा की राज्य सरकार को आत्ममंथन करना चाहिए की इस तरीके से उनके द्वारा पर्यावरण का मूल्यांकन गलत तरीके से किया जा रहा है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की यह नसीहत उस रिपोर्ट को भी झूठा साबित करती है, जिसके आधार पर इस हवाई अड्डे के विस्तार की योजना तैयार की गई थी, जिसमें यह कहा गया था कि ना तो वहां कोई ऐसा वन्य जीवन है जिसको भारत वन्य जीवन अधिनियम के तहत संरक्षण हासिल है और ना ही वहां कोई घना जंगल है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा है कि वहां हाथियों का भी आना जाना होता है, इसीलिए राज्य के सभी तंत्र के संरक्षण के प्रति विफल होने का लक्षण इस पूरे प्रकरण से देखने को मिलता है। गौरतलब है कि मैड पर्यावरण संरक्षण पर लगा छात्रों का वहा संगठन हैं, जिसने थानों में हुए चिपको आंदोलन को आयोजित करने में अन्य संगठनों के साथ काम किया। संस्था की ओर से उत्तराखंड वन विभाग, उत्तराखंड जैव विविधता प्राधिकरण के साथ-साथ, भारत सरकार से भी वार्ता कर यही प्रयास किया गया कि इस भीषण वन संहार को रोका जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 65 श्वान पशुओं का किया बधियाकरण
Next: पिता के बाद घायल बेटे ने भी अस्पताल में तोड़ा दम

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 17.08.45_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा को 138 करोड़ की योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला
  • अग्निवीर परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां टकराने पर एबीवीपी का प्रदर्शन
  • चौकुनी रोड पर गिरे पेड़ को हटाकर फायर टीम ने बहाल किया यातायात
  • बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में कन्या भारती का गठन
  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.