Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एलओसी के पास आतंकियों का जमावड़ा, लॉन्च पैड एक्टिव; कश्मीर में जी20 बैठक से पहले पाक का डर्टी गेम शुरू
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

एलओसी के पास आतंकियों का जमावड़ा, लॉन्च पैड एक्टिव; कश्मीर में जी20 बैठक से पहले पाक का डर्टी गेम शुरू

RNS INDIA NEWS 26/04/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। कश्मीर में जी20 बैठक होने से पहले पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों पर उतर आया है। दरअसल जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए पाकिस्तान की घटिया साजिश का खुलासा हुआ है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना ने आंतकियों की मदद के लिए नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पांच कंट्रोल रूम कायम किए हैं। खुफिया जानकारी के मुताबिक ये कंट्रोल रूम भिम्बर, नीलम वैली, लीपा वैली, रावलकोट और मुजफ्फराबाद में बनाए गए हैं। इन कंट्रोल रूम से इसकी निगरानी रखी जाएगी कि कैसे आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ करवाना है। इसका मकसद भारत की सेना के जवानों की मूवमेंट के बारे में आतंकियों को जानकारी भी देना है।
खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि पाकिस्तान ने अपने सभी लांच पैड को एक्टिव कर दिया है। खुफिया जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने अपने सभी आतंकी लॉन्च पैड्स को नियंत्रण रेखा के करीब कर दिया है। इसके लिए ठिकाने इस तरह चुने गए हैं कि हर लॉन्च पैड भारतीय सीमा से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर है। पाकिस्तान ने कश्मीर में घुसपैठ बढ़ाने के लिए ऐसा किया है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक नक्शे के हिसाब से उनके पास भारत में घुसपैठ करने के कई रास्ते हैं। ये रास्ते भारतीय सेना की किसी भी गोलीबारी से बचने और उनको उलझाए रखने के लिए हैं।
बताया जा रहा है कि फिलहाल सभी लॉन्च पैड प्रशिक्षित आतंकवादियों से भरे हुए हैं और सीधे पाकिस्तान की ढ्ढस्ढ्ढ उनको कंट्रोल कर रही है। खुफिया सूत्रों ने कहा कि इन आतंकवादियों की घुसपैठ आईएसआई के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। पाकिस्तानी सेना बाद में इनके लिए ड्रोन के जरिये हथियारों को सीधे भारत में गिरा सकती है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक ये हथियार टारगेट किलिंग के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक लश्कर और जैश जैसे आतंकी संगठनों के कई विदेशी आतंकवादी पहले से ही कश्मीर में मौजूद हैं। ऐसे आतंकियों ने ही हाल में सेना की एक ट्रक को अपना निशाना बनाया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा स्टेडियम में सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रमों पर लगे रोक: बिट्टू कर्नाटक
Next: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.