Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 5 दिनों से बेटी के शव के साथ रह रही थी महिला, डिलीवरी बॉय को आई बदबू, दरवाजा खोला तो बेडरूम से मिला शव
  • राष्ट्रीय

5 दिनों से बेटी के शव के साथ रह रही थी महिला, डिलीवरी बॉय को आई बदबू, दरवाजा खोला तो बेडरूम से मिला शव

RNS INDIA NEWS 25/04/2023
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)। एक दिल दहला देने वाली घटना में कोलकाता में एक सत्तर साल की उम्र की महिला घर में करीब पांच दिनों से अपनी बेटी के शव के साथ पड़ी मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला की मृत बेटी की पहचान 32 वर्षीय डोला बसु के रूप में हुई है। उसकी मां दीपाली बसु, जो दक्षिण कोलकाता के रानीकुठी में अपने आवास पर बेटी के शव के साथ रह रही थी, को पुलिस मानसिक और शारीरिक उपचार के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले गई है।
मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने उस आवास को सील कर दिया है, जहां मां-बेटी रहती थीं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मां-बेटी उस घर में 2006 से रह रही थीं और दोनों अपने पड़ोसियों से कम ही बात करती थीं। उन्हें एक विशेष एजेंसी से नियमित रूप से भोजन की डिलीवरी मिलती थी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि हालांकि मां नियमित रूप से घर से बाहर निकलती थी, लेकिन वे पिछले पांच दिनों से उसकी बेटी को नहीं देख रहे थे। पड़ोसियों के पूछने पर दीपाली बसु हमेशा यही कहती थीं कि उनकी बेटी सो रही है या आराम कर रही है।
सोमवार दोपहर जब डिलीवरी ब्वॉय उनका खाना देने आया तो उसे कमरे के अंदर से दरुगध आ रही थी। डिलीवरी बॉय ने पड़ोसियों को सूचित किया। उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। पुलिस आई, घर में घुसी और घर के बेडरूम से बेटी का शव बरामद किया। एक जांच अधिकारी ने कहा, हम जांच कर रहे हैं कि यह मौत का एक साधारण मामला है या आत्महत्या या हत्या। हम फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मात्र 67 दिन में जारी हुआ यूपी बोर्ड का रिजल्ट, टूटा 100 साल का रिकॉर्ड
Next: 16 करोड़ रुपए का इंजेक्शन न मिल पाने से बच्चे ने तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.