Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धूमधाम से मनाया शंकराचार्य जयंती महोत्सव, शोभायात्रा निकली
  • देहरादून

धूमधाम से मनाया शंकराचार्य जयंती महोत्सव, शोभायात्रा निकली

RNS INDIA NEWS 25/04/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। आदि गुरु शंकराचार्य जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम समाधि संस्थान की ओर से शहर में गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। मंगलवार को शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम समाधि संस्थान ने त्रिवेणी घाट पर पूजा अर्चना की। मायाकुंड स्थित दंडीबाड़ा जनार्दन आश्रम से आश्रम के संस्थापक केशव स्वरूप ब्रह्मचारी की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा मुखर्जी मार्ग, लक्ष्मणझूला मार्ग से क्षेत्र बाजार, पुराना टिहरी अड्डे से होते हुए मायाकुंड स्थित जनार्दन आश्रम में संपन्न हुई। शोभायात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। दंडीबाड़ा आश्रम में संत सम्मेलन हुआ। इसमें आदि गुरु शंकराचार्य के जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया। 32 वर्ष की आयु में आदि गुरु शंकराचार्य ने केदारनाथ धाम में समाधि ली थी। मौके पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष राजेश भट्ट, ब्रह्मचारी विजय स्वरूप, संदीप शास्त्री, महामंडलेश्वर स्वामी दया रामदास, महंत रवि शास्त्री, स्वामी अखंडानंद, स्वामी आनंद सरस्वती महाराज, लुधियाना धर्म संघ अध्यक्ष स्वामी आनंद गिरी महाराज, स्वामी शिवानंद गिरि महाराज, साध्वी आत्म चेतना महाराज, भरत मंदिर के हर्षवर्धन शर्मा, वत्सल शर्मा, पंकज शर्मा, संजय शास्त्री, मंहत जगदीश, विवेक गोस्वामी, मदन मोहन शर्मा, जनार्दन कैरवान, रूपेश गुप्ता, राजपाल ठाकुर, शैलेंद्र मिश्रा, प्रदीप कोहली, दंडी स्वामी विज्ञानानंद तीर्थ, हरीश आनंद, माधुरी गुप्ता, हरीश धींगरा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोबाइल फोन में विस्फोट होने से आठ साल की बच्ची की मौत
Next: क्रिस्टल एविएशन की हेली सेवाएं रोकने से यात्री परेशान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.