Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ के लिए रवाना हुई घण्डियाल देवता की यात्रा
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

केदारनाथ के लिए रवाना हुई घण्डियाल देवता की यात्रा

RNS INDIA NEWS 25/04/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  घंटाकर्ण मन्दिर समिति के ओर से घण्डियाल देवता की देवारा यात्रा केदारनाथ के लिए रवाना हुई। सोमवार को यात्रा का विधिवत शुभारंभ देवथान देवगढ़ी से हुआ। इस दौरान पुजारियों ने घण्डियाल देवता की विधिवत पूजा अर्चना के बाद निशाण यात्रा के लिए निकाले। मंदिर समिति के महासचिव रामेश्वर बर्तवाल ने बताया कि देव यात्रा पैदल मार्ग से धुरेट, तल्ली रिगोली, फेतकंडा होते हुए मल्ली रिगोली रात्रि विश्राम हेतु पहुंचेगी। 25 अप्रैल को प्रातः देव पूजन के बाद यात्रा तेगड़, सौराखाल होते हुए सूर्यप्रयाग तिलवाड़ा के लिए निकलेगी, तिलवाड़ा में स्नान के बाद यात्रा कुमडी, डंगवाल गांव होते हुए बेडु बगड़ में केदारनाथ राष्ट्रीय मार्ग से गुप्तकाशी के लिए प्रस्थान करेगी। उसके बाद गुप्तकाशी में भगवान विश्वनाथ की पूजा अर्चना के बाद यात्रा अगले रात्रि पड़ाव गौरीकुंड के लिए प्रस्थान करेगी। 26 अप्रैल को प्रातः स्नान पूजन के बाद देव यात्रा पैदल मार्ग से रात्रि पड़ाव केदार बेस कैम्प के लिए प्रस्थान करेगी। जिसके बाद 27 अप्रैल को प्रातः 5 बजे बेस कैंप से केदारधाम दर्शन के लिए प्रस्थान करेगी। भगवान केदार के दर्शनों के उपरांत यात्रा वापस गौरीकुंड के लिए प्रस्थान करेगी और मोटर मार्ग से त्रिजुगी नारायण रात्रि विश्राम हेतु रवाना होगी। 28 अप्रैल को भगवान त्रिजुगी नारायण की पूजा अर्चना के बाद यात्रा अगले पड़ाव चिरबिटिया को प्रस्थान करेगी। 29 अप्रैल को यात्रा पैदल मार्ग से जिबालाखाल, ताल होते हुए घण्डियालधार रात्रि पड़ाव के लिए पहुंचेगी। 30 अप्रैल को घण्डियाल धार से यात्रा देवथान देवगढी पहुंचेगी और इस तरह से यात्रा का समापन होगा। यात्रा में समिति के महासचिव उम्मेद मेहरा, वाहन प्रभारी धर्म सिंह बर्तवाल बिजेंद्र सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चमोली के घोड़ा खच्चर संचालकों को अनुमति नहीं मिलने पर जताई नाराजगी
Next: 889 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.