Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • महबूबा मुफ्ती के देशविरोधी बयान और तिरंगे के अपमान को लेकर एबीवीपी में रोष
  • बागेश्वर

महबूबा मुफ्ती के देशविरोधी बयान और तिरंगे के अपमान को लेकर एबीवीपी में रोष

RNS INDIA NEWS 29/10/2020
rns featured image new

बागेश्वर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के देशविरोधी बयान और तिरंगे के अपमान को लेकर एबीवीपी में गुस्सा है। छात्र संगठन ने इसे उनकी राष्ट्र विरोधी मानसिकता बताया। कॉलेज परिसर में उनका पुतला फूंका। छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट से बयान का संज्ञान लेकर मुफ्ती के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र दानू के नेतृत्व में छात्रों ने महबूबा मुफ्ती का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में दोबारा से धारा 370 लागू करने की बात कही है। इतना ही नहीं उन्होंने कश्मीरी झंडा वापस लेने और तिरंगे को नहीं मानने का भी बयान दिया। कहा कि उन्होंने तिरंगे के खिलाफ बयान देकर देश के झंडे का अपमान किया है। उन्होंने अपने बयानों से देशविरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी के चलते वह जम्मू-कश्मीर की एकता और अखंडता पर चोट कर रही है। इस तरह के कृत्य करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मामले का संज्ञान लेकर राष्ट्र विरोधी मानसिकता वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर नगर मंत्री आशीष कुमार, नगर अध्यक्ष मुकेश दानू, छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, जिला संगठन मंत्री शिवम पांडेय, कविता, प्राची, उमा, भुवन गढिय़ा, सुमित कालाकोटी, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भदौरा गांव में पहली बार पहुंचा वाहन
Next: 174 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.