Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति न होने पर होगा वृहद आंदोलन: पीतांबर पांडे
  • अल्मोड़ा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति न होने पर होगा वृहद आंदोलन: पीतांबर पांडे

RNS INDIA NEWS 18/04/2023
pitambar

अल्मोड़ा। आज प्रेस को जारी एक बयान में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रमुख धौलादेवी पीतांबर पांडे ने कहा कि जनपद का धौलादेवी ब्लॉक सबसे बड़े विकास खंडों में शुमार है। धौलादेवी मुख्यालय में स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती ना होने से क्षेत्र के मरीजों को पचास से अस्सी किलोमीटर दूर अल्मोड़ा मुख्यालय आना पड़ता है। विगत कुछ समय पूर्व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुछ स्थानों पर टेक्नीशियन की नियुक्ति की गई। लेकिन इन नियुक्तियों में धौलादेवी ब्लॉक की अनदेखी हुई है जिससे जनता को काफी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही जनता में स्वास्थ्य विभाग एवं सरकार के प्रति गहरा आक्रोश भी व्याप्त है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विकट मौसम एवं विभिन्न बीमारियों के प्रकोप से आए दिन जनता पीड़ित रहती है। श्री पांडे ने कहा कि धौलादेवी ब्लॉक आज भी स्वास्थ्य सेवाओं से बुरी तरह वंचित है ऐसे में यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित एक्सरे मशीन में टेक्नीशियन ना होने से जनता को काफी कष्ट उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि धौलादेवी ब्लॉक के लोगों को एक्सरे करवाने के लिए हजारों रुपए खर्च कर जिला मुख्यालय अल्मोड़ा जाना पड़ता है जिससे जहाँ एक और उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है वहीं साथ ही साथ उनके समय की भी बर्बादी हो रही है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार आज लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं तक नहीं दे पा रही है। उन्होंने आगे कहा कि सड़क स्वास्थ्य और शिक्षा लोगों का मूलभूत अधिकार है जो उन्हें मिलना ही चाहिए। श्री पांडे ने कहा कि धौलादेवी ब्लॉक की जनता स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पूरी तरह इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है। ऐसे में यदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को समुचित उपचार नहीं मिल पाएगा तो गरीब एवं मध्यम वर्ग की जनता को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा जो कि काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की दशा सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। वरना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/चिकित्सालय मात्र रेफरल सेंटर बनकर रह जाएंगे। इसके साथ ही श्री पांडे ने कहा कि ब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले गए है उनमें भी समुचित व्यवस्था स्वास्थ विभाग एवम सरकार करे। इसके साथ ही मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को इतना आत्मनिर्भर बना दिया जाए कि उससे आसपास के लगे क्षेत्र की जनता को भी उस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समस्त स्वास्थ्य सुविधाएं का पूरा लाभ मिल सके। जिससे जनता को जिला मुख्यालय की दौड़ ना लगानी पड़े। श्री पांडे ने कहा कि इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खून की सभी जांचें करवाने की व्यवस्था भी सरकार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्राय देखा गया है कि छोटी-मोटी बीमारियों में खून की जांच के लिए भी धौलादेवी ब्लॉक की जनता को अल्मोड़ा मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है जोकि अनुचित है। श्री पांडे ने प्रदेश सरकार एवं सूबे के मुख्यमंत्री से स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि धौलादेवी ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति अविलंब कर अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि अविलंब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टेक्नीशियन की नियुक्ति ना हुई एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं सुधारी गई तो वह क्षेत्र की जनता को साथ लेकर प्रदेश सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ वृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश की भाजपा सरकार की होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में कैमरों और ड्रोन से रखी जा रही बाघ पर नजर
Next: 19 एवं 20 अप्रैल को डी०आई०टी० यूनिवर्सिटी में होगा अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.