Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 19 एवं 20 अप्रैल को डी०आई०टी० यूनिवर्सिटी में होगा अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

19 एवं 20 अप्रैल को डी०आई०टी० यूनिवर्सिटी में होगा अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार

RNS INDIA NEWS 18/04/2023
rns featured image new

देहरादून।  अधि0 अभियन्ता जितेन्द्र त्रिपाटी  ने अवगत कराया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एम०ओ०आर०टी०एच०), भारत सरकार द्वारा भारतीय सड़क कॉंन्फ्रेंस (आई०आर०सी०) एवं पी०आई०ए०आर०सी० (वर्ड रोड एसोसिएशन) के साथ मिलकर, उत्तराखण्ड राज्य सरकार एवं इन्टरनेशनल टनलिंग एवं अण्डरग्राउण्ड स्पेस एसोशियेशन (आई०टी०ए०) के सहयोग से सुरंगों के डिजाइन, निर्माण एवं संचालन के क्षेत्र में नवीनतम उन्नति पर ज्ञान साझा करने के लिए एक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार (संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार में विश्व के विभिन्न देशों के सुरंग के क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। इस सेमिनार का आयोजन मसूरी रोड, देहरादून स्थित डी०आई०टी० -यूनिवर्सिटी में  19 एवं 20 अप्रैल 2023 में होगा, जिसके अगले दिन 21 अप्रैल, 2023 को प्रतिभागियों हेतु तकनीकी भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन  19 अप्रैल, 2023 को पूर्वान्ह 10 बजे मा० केन्द्रीय मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार नितिन गडकरी जी द्वारा किया जायेगा। उत्तराखण्ड के मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा नागरिक उड्डयन जनरल (डा०) विजय कुमार सिंह, पी०वी०एस०एम० ए०वी०एस०एम०, वाई०एस०एम० (सेवानिवृत्त), मा0 मंत्री, लोक निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड सरकार सतपाल महाराज उद्घाटन समारोह उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा उत्तराखण्ड सरकार के मुख्य सचिव सुखबीर सिंह सन्धू (आई०ए०एस०), सचिव (आर० टी० -एच०) श्रीमती अल्का उपाध्याय (आई०ए०एस०) प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड सरकार आर0के0 सुधांशु (आई०ए०एस०), आई0आर0सी0 के अध्यक्ष सन्दीप बी० बसावा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के डी०जी० ( आर0डी0) एवं विशेष सचिव, बी० वी०एस०एस० रवि प्रसाद, आई0आर0सी0 के महासचिव एस के निर्मल, अध्यक्ष पी०आई०ए०आर०सी० नजीर अली, इन्टरनेशनल टनलिंग एवं अण्डरग्राउण्ड स्पेस एसोसियेशन (आई०टी०ए०) के अध्यक्ष प्रोफेसर अर्नाल्ड डिक्स, पी०आई०ए०आर०सी० के महासचिव पैट्रिक मल्लेजैक, आई0आर0सी0 के उपाध्यक्ष प्रोफेसर मनोरंजन परिदा, आर0 के मेहरा, अरविन्द कुमार (जैन), प्रणव कुमार भी उदघाटन समारोह उपस्थित रहेंगे।
अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार के दौरान विभिन्न विषयों पर सामानान्तर सत्रों में महत्वपूर्ण तकनीकी सत्र भी आयोजित किये जायेंगे। जिसके अन्तर्गत सड़क सुरंगों के लिए वैचारिक योजना एवं डिजाइन, वेन्टिलेशन एवं अग्नि सुरक्षा, सुरंग निर्माण में नवीनतम विकास, सतत सड़क सुरंग संचालन, जियोटैक्निकल एवं जियोफिजिकल जाँच, सुरंग सुरक्षा के मुद्दे, अनुबन्ध सम्बन्धी मुद्दे/जोखिम प्रबन्धन, रेल/सड़क सुरंग परियोजनाओं पर केस स्टडी इत्यादि पर परिचर्चा की जायेगी। इस सेमिनार से देश-विदेश में सुरंगों के निर्माण को नई दिशा मिलेगी तथा सभी देशों को सुरंग निर्माण के नवीनतम सिद्धान्त एवं तकनीक की जानकारी भी मिल सकेगी। जो मितव्ययी, सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल सुरंग निर्माण के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति न होने पर होगा वृहद आंदोलन: पीतांबर पांडे
Next: धामी सरकार की कैबिनेट बैठक संपन्न, प्राधिकरण को लेकर कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.