Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिना जीपीएस ग्रीन कार्ड जारी नहीं करने पर टैक्सी चालकों का एआरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन
  • देहरादून

बिना जीपीएस ग्रीन कार्ड जारी नहीं करने पर टैक्सी चालकों का एआरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 17/04/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन ने परिवहन विभाग के खिलाफ हल्ला बोला है। एसोसिएशन के सदस्यों ने जीपीएस के बिना वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी नहीं करने पर आक्रोश जताया है। चेताया कि बिना जीपीएस ग्रीन कार्ड जारी नहीं किए गए तो कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। सोमवार को गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन के सदस्यों ने एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने 31 मई तक वाहनों में जीपीएस की अनिवार्यता पर छूट प्रदान करने की बात कही है। लेकिन परिवहन मंत्री के बयान को दरकिनार कर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जीपीएस के बिना ग्रीन कार्ड जारी नहीं कर रहे हैं। इससे यही प्रतीत होता है कि उत्तराखंड में अफसरशाही मंत्रिमंडल के ऊपर हावी है। कहा कि आगामी 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा प्रारंभ होने जा रही है। बावजूद इसके एसोसिएशन की टैक्सियों के ग्रीन कार्ड नहीं जारी किए जा रहे हैं। टैक्सी संचालकों को जीपीएस लगाने के लिए बाध्य किया जा रहा है। इसके पीछे जीपीएस लगाने वाली कंपनियों से प्राप्त होने वाला कमीशन है। कहा कि परिवहन विभाग के स्तर पर यदि परिवहन मंत्री के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया, तो मजबूर होकर सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी। इस दौरान परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे ने टैक्सी संचालकों को आश्वासन दिया कि परिवहन मंत्री के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, सह सचिव रमेश सिंह रावत, कोषाध्यक्ष उमेश चौहान, उप कोषाध्यक्ष जोग जीवन बनर्जी, छोटेलाल दीक्षित, आसाराम सकलानी, शीशपाल डंगवाल, अमरदेव रियाल, पूरण सिंह रावत, पशुपति गैरोला, कृष्ण डबराल, वीरेंद्र जोशी, गोपाल जुगलान, अमर सिंह आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फांसी के फंदे से झूला व्यापारी
Next: किसानों का बकाया गन्ना भुगतान और बिजली फ्री देने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.