Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कार हादसे में नवविवाहिता की मौत, पति सहित चार घायल
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

कार हादसे में नवविवाहिता की मौत, पति सहित चार घायल

RNS INDIA NEWS 15/04/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़। सीमांत में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसमें सवार नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके पति सहित चार लोग घायल हो गए। इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है। नवविवाहिता की मौत से उसके मायके व ससुराल पक्ष में लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। तवाघाट- छिरकला रोड पर शुक्रवार शाम डिग्गीबगड़ के पास एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क से लगभग 50 मीटर खाई में जा गिरी। कार में सवार सभी यात्री स्यांकुरी से गर्गुवा जा रहे थे। इस हादसे में शादी के बाद पहली बार मायके जाकर अपने ससुराल लौट रही नवविवाहिता पूजा धामी (22)पत्नी देवेन्द्र धामी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उसका पति देवेन्द्र (28) पुत्र आन सिंह धामी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे में गौरव सिंह (23) पुत्र आनन्द सिंह,भरत सिंह (28) पुत्र कुंवर सिंह,मल्लिका (14) पुत्री राजेंद्र सिंह धामी भी घायल हो गए। थाना पांगला पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को सीएचसी धारचूला पहुंचाया। सभी घायलों का यहां उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
स्यांकुरी गर्गुवा सड़क हादसे ने 28 साल के देवेन्द्र धामी से उसकी पत्नी को झपट लिया। शादी के बाद दोनों के हाथों से अभी मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि हादसे ने कभी नहीं भरने वाले जख्म उसे दे दिए। इस हादसे से वह गहरे सदमे में है। तवाघाट छिरकिला सड़क पर हुए अल्टो वाहन दुर्घटना में 22 वर्षीय पूजा की मौत हो गई। पूजा व देवेन्द्र का धूमधाम से 15 मार्च को गर्गुवा के मंदिर में विवाह हुआ था। दोनों ही तरफ से लोग इस आयोजन में जुटे थे। शादी के बाद वह अपने पति के साथ मायके जाने की रस्म निभाने गई थी। किसे पता था कि उनके सारे सपने स्यांकुरी से महज 9 किमी दूर जाकर हमेशा के लिए मिट्टी में दफन हो जाएंगे। शुक्रवार शाम को काल ने उन पर ऐसा प्रहार किया कि पत्नी पूजा शादी की मेहंदी हाथों में पूरी तरह से छूटे बिना ही सड़क हादसे में इस धरा से विदा हो गई। घर से दो किमी पहले ही पूजा की मौत ने उसके पति देवेन्द्र को भी गहरे जख्म दिए हैं। उसके शरीर में ही जख्म नहीं हैं मन भी बुरी तरह घायल है। वह इस हादसे के बाद किसी से बात तक नहीं कर पा रहा है।

मामा ने भांजी को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाला
स्यांकुरी से मृतका पूजा के मामा धरम धामी भी दूसरे वाहन से पीछे से गर्गुवा के लिए आ रहे थे। उनके सामने हुई इस कार के दुर्घटना के बाद उन्होंने भांजी को बचाने के लिए तेजी से खाई में छलांग लगाई। उन्होंने बताया कार के साथ साथ ही वे अंतिम बिन्दु तक पहुंचे जहां कार अटकी थी। कार तक पहुंचे तब तक भांजी दम तोड़ चुकी थी। उन्होंने स्थानीय लोगों के घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें सीएचसी धारचूला भेजा । वे इस हादसे से बेहद आहत हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने की टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना
Next: पूर्णाहुति के साथ पंचगव्य आचमन शुद्धिकरण यात्रा का समापन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.