Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • श्रीनगर में सात केंद्रों पर होगी एनडीए, सीडीएस परीक्षा
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

श्रीनगर में सात केंद्रों पर होगी एनडीए, सीडीएस परीक्षा

RNS INDIA NEWS 15/04/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। संघ लोक सेवा आयोग की एनडीए/सीडीएस की 16 अप्रैल रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के सफल संचालन के लिए बिड़ला परिसर में कार्यशाला हुई। इस मौके पर उप जिला अधिकारी अजय वीर सिंह ने सभी केंद्रों के वेन्यू सुपरवाइजर, को-सुपरवाइजर, कक्ष निरीक्षक, एलओयू को त्रुटि रहित परीक्षा को संपादित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी यूपीएससी से आई गाइडलाइन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका अक्षरश: पालन करें। कार्यशाला के नोडल अधिकारी प्रो. एमएम सेमवाल ने कहा कि संघ लोक सेवा की यह परीक्षा महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है। इसलिए सभी पूरी निष्ठा से काम करें। कार्यशाला मे जो भी निर्देश या जानकारी दी जा रही हैं उनका अच्छे से पालन करें। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए श्रीनगर में सात केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें कुल 1828 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें से तीन केंद्रों पर सीडीएस की परीक्षा होगी। जिसमें 786 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे बिड़ला। जबकि एनडीए के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 1042 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। दूसरी ओर संघ लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि मनमोहन सिंह रावत ने श्रीनगर के सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने सुपरवाइजर और एलआईयू को परीक्षा से संबंधित जानकारी और निर्देश दिए। कार्यशाला में सीओ श्रीनगर, श्याम दत्त नौटियाल, प्रो. वीसी शर्मा, प्रो. एमसी सती, आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कठपुड़ियाछीना ब्लॉक के लिए जल्द शुरू होगा आंदोलन
Next: बधाणीताल मेले का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.