Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्णाहुति के साथ पंचगव्य आचमन शुद्धिकरण यात्रा का समापन
  • देहरादून

पूर्णाहुति के साथ पंचगव्य आचमन शुद्धिकरण यात्रा का समापन

RNS INDIA NEWS 15/04/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। भैरव सेना देवभूमि भैरव वाहिनी की 9 अप्रैल से प्रारंभ हुई सात दिवसीय पंचगव्य शुद्धिकरण अभियान यात्रा शनिवार को ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर हवन की पूर्णाहुति के साथ समाप्त हुई। इस दौरान सभी तीर्थों में पंचगव्य आचमन अनिवार्य करने का शासनादेश जारी करने की मांग की गई। भैरव सेना के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा कि पंचगव्य शुद्धिकरण अभियान यात्रा के पड़ावों में यमुनोत्री धाम, हनुमान चट्टी, जानकी चट्टी, गंगोत्री धाम, उत्तरकाशी महाकाल विश्वनाथ मंदिर, चौरंगीनाथ, धारी देवी, रुद्रप्रयाग कोटेश्वर महादेव, रुद्रनाथ, गौरीकुंड, त्रिजुगी नारायण, गुप्तकाशी महाकाल, अर्द्धनारीश्वर, शीतकालीन केदारनाथ ऊखीमठ, मग्गूमठ्ठ, तुंगनाथ, अनुसूइया देवी, गोपीनाथ, जोशीमठ शीतकालीन बद्रीनाथ धाम, नृसिंह मंदिर, कर्णप्रयाग, श्रीनगर, देवप्रयाग, ऋषिकेश त्रिवेणी घाट आदि शामिल रहे। केशव स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि अवैध धार्मिक घुसपैठ रोकने में पंचगव्य का आचमन अनिवार्य किये जाने का उपाय कारगर होगा। इसकी मांग संगठन विगत कई वर्षों से तीर्थ बचाओ अभियान के अंतर्गत जन चेतना के माध्यम से कर रहा है। मौके पर षड्दर्शन साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गोपाल गिरी, गंगा सभा ऋषिकेश के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल शर्मा, यात्रा संयोजक प्रदेश मीडिया प्रभारी करण शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण बुटोला, प्रदीप नगवाल, आचार्य धीरेन्द्र पंत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार हादसे में नवविवाहिता की मौत, पति सहित चार घायल
Next: कांग्रेस के पर्यवेक्षक और प्रदेश प्रभारी पहुंचे जौलीग्रांट एयरपोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.