Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को टार्च लेकर खोजना पड़ेगा वजूद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में कांग्रेस को टार्च लेकर खोजना पड़ेगा वजूद

RNS INDIA NEWS 14/04/2023
congress-flag

देहरादून। यदि सब कुछ ऐसा ही चला और कांग्रेस की आपसी रार खत्‍म नहीं हुई तो आने वाले दिनों में उत्तराखंड में कांग्रेस को अपना वजूद टार्च लेकर खोजना पड़ेगा।
आने वाले निकाय व लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अपने तीरों को दिनोंदिन पैना करने में जुटी हुई है जबकि दिग्गजों की रार के चलते कांग्रेसी तलवार पर जंक के निशान उभरने लगे हैं। भाजपा की चुनावी तैयारियों का सहज अंदाजा इस राजनीतिक हलचल से लगाया जा सकता है कि एक के बाद एक भाजपा के केंद्रीय मंत्री उत्तराखण्ड के सीमांत गांव तक पहुंच रहे हैं। अभी तक दो केंद्रीय मंत्री चमोली व उत्तरकाशी जिले के सीमांत गांवों में ग्रामीणों से रूबरू हो चुके हैं। तीसरे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 16 अप्रैल को पिथौरागढ़ के सीमांत गुंजी इलाके में स्थानीय लोगों से मिलने आ रहे हैं।
केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत पीएम मोदी अपने मंत्रियों को सीमांत गांवों में भेज रहे हैं। और स्थानीय जनता को केंद्र की योजनाओं के गुण बताने के अलावा उनकी समस्याओं को भी सुन रहे हैं। कुछ दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार दौरे में पार्टी नेताओं को लोकसभा चुनाव के लिए चार्ज कर गए।
सीएम धामी, प्रदेश संगठन व भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम लगातार सांसदों, कार्यकर्ताओं व विधायकों के साथ निकाय व लोकसभा चुनाव के बाबत बैठकें कर रहे हैं। हाल ही में भाजपा के बुजुर्ग व पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। बीते काफी समय से सीएम धामी जिलों में प्रवास कर स्थानीय मुद्दों पर फीडबैक लेने में जुटे हुए हैं। भाजपा की गतिविधियों को देख कर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में है।
अब दूसरी तरफ, कांग्रेस कैम्प का सीन देखिये। पार्टी में मची जबरदस्त महाभारत को सुलझाने पार्टी के पर्यवेक्षक पीएल पूनिया के भी जल्द देहरादून पहुंचने की चर्चा है। बीते लम्बे समय से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रीतम सिंह, हरीश रावत व हरक सिंह रावत एक दूसरे पर खुल कर वार कर रहे हैं। इस बीच, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के बयानों ने भी भूचाल ला दिया। बेहड़ ने साफ साफ अपनी उपेक्षा के साथ पार्टी के अंदर गढ़वाल की उपेक्षा को भी हवा दे दी। नतीजतन, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को बेहड़ को मनाने उनके घर तक जाना पड़ा। एक समय प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की जमकर तारीफ करने वाले प्रीतम सिंह खुलकर विरोध में उतर आए हैं। हाल ही में प्रीतम सिंह ने कह दिया कि जिसे राजनीति की एबीसीडी नहीं पता उनको प्रभारी बना दिया।
हरक सिंह रावत ने हरिद्वार संसदीय सीट से ताल ठोक कर पूर्व सीएम हरीश रावत को गंभीर राजनीतिक चुनौती पेश की हुई है। हरक सिंह रावत हरिद्वार लोकसभा में लगातार कार्यक्रम भी कर रहे हैं। अब हरिद्वार में हरीश रावत और हरक सिंह के बीच लोकसभा टिकट की जंग ने पार्टी के अंदर गहरी खाई पैदा कर दी है। इस जंग के माहौल के बीच, कुछ दिन पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी दिल्ली में प्रदेश प्रभारी से मिल आए। कांग्रेस संगठन के जिला, नगर व महानगर अध्यक्षों के ऐलान के बाद तो चारों तरफ महाभारत दिख रही है। दरअसल, 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी महारथियों की जंग के चलते कांग्रेस जीती बाजी हार गई। इस हार के बाद क्षत्रपों के गुटीय संघर्ष ने नयी रफ्तार पकड़ ली है।
इस झगड़े को निपटाने के लिए पर्यवेक्षक पीएल पूनिया जल्द ही देहरादून पहुंचेंगे। लेकिन कांग्रेस के दिग्गजों के बीच वे कोई समझौता करा दें, इसकी संभावना बहुत कम है। यूपी में निकाय चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। उत्तराखण्ड में भी नवंबर में निकाय चुनाव होने हैं। भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस के पास बहुत मुद्दे हैं लेकिन फिलहाल तो उत्तराखण्ड कांग्रेस अपने घर के मुद्दों पर ही बुरी तरह उलझ चुकी है। इस उलझी डोर से पार्टी हाईकमान कांग्रेसी पतंग को आसमान की कितनी ऊंचाई तक ले जाती है। यह भी लाख टके का सवाल बना हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लूट की झूठी सूचना देना व्यक्ति को पड़ा महंगा, हुआ चालान
Next: कैबिनेट मंत्री ने आंबेडकर भवन की रखी आधारशिला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.