
ऋषिकेश। रेलवे की नई सडक़ पर रखे ट्रांसफार्मर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर रेलवे के अधिशासी अभियंता समेत तीन इंजीनियरों पर संबंधित धारा में केस दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बनखंडी निवासी सुभाष पाल ने तहरीर देकर बताया कि बीते रविवार की रात रेलवे की नई सडक़ पर रखे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराकर उनके भाई प्रदीप पाल पुत्र चंद्रभान की मौत हो गई। आरोप है कि रेलवे की लापरवाही की चलते उनके भाई की मौत हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रेलवे के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता के खिलाफ लापरवाही बतरने के आरोप में केस दर्ज किया है। कोतवाल रितेश साह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।


