Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आश्वासन के बाद ऊर्जा कामगार संगठन ने स्थगित किया अनिश्चितकालीन धरना
  • देहरादून

आश्वासन के बाद ऊर्जा कामगार संगठन ने स्थगित किया अनिश्चितकालीन धरना

RNS INDIA NEWS 05/04/2023
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन का अनिश्चितकालीन कार्यालय अवधि में दिया जाने वाला धरना ईसी रोड स्थित विद्युत वितरण मंडल ग्रामीण में बुधवार को समाप्त कर दिया गया। आईटी पार्क में तैनात कार्मिक मोहन चंद पाठक के साथ हुई मारपीट मसले पर पुलिस द्वारा आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी न होने के विरोध में बिजली कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को मंडल ग्रामीण के अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा ने डीएम, एसएसपी को इस मामले में लिखित ब्यौरा दिया गया। जिसके बाद एसपी सिटी सरिता डोबाल ने संगठन के प्रतिनिधियों को बुलाकर घटना को लेकर बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख महामंत्री दीपक बेनीवाल, विजय बिष्ट, गंगा सिंह ल्वाल ने बताया कि एसपी सिटी ने कार्मिक मोहन चंद पाठक पर लगे एससी एसटी एक्ट हटाने की जानकारी दी है। एसपी सिटी से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद ईसी रोड में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि मोहन चंद पाठक के खिलाफ कोई दबाव या कार्रवाई की गई तो अनिश्चितकालीन धरना तत्काल बिना नोटिस के शुरू कर दिया जाएगा। यूकेडी ने भी धरना प्रदर्शन का समर्थन किया है। मौके पर राजेश मोहन ध्यानी, सूर्यप्रकाश, मोहन पाठक, एनएस बिष्ट, मनोज कुमार, राजेश सैनी, आशीष सती, अवतार बिष्ट, विरेन्द्र लाल, आलोक नेगी, इमाम अली आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोतवाली घेरने पर 800 अज्ञात लोगों पर मुकदमा
Next: स्कूली किताब पर विवाद, डीएम से की शिकायत….

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.