Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा विधानसभा की लोक निर्माण विभाग की समस्त सड़कों की तत्काल हालत सुधारें: बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा विधानसभा की लोक निर्माण विभाग की समस्त सड़कों की तत्काल हालत सुधारें: बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 05/04/2023
bittu karnatak

सड़कें दुरुस्त न होने पर 01 मई से करेंगे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को एक ज्ञापन प्रेषित कर कहा है कि उत्तराखण्ड़ राज्य के पर्वतीय जनपदों विशेषकर अल्मोड़ा जनपद के विधानसभा अल्मोड़ा की सड़कों की स्थिति अत्यन्त भयावह हो रही है। प्रत्येक मार्ग जो लोक निर्माण विभाग के अधीन है लम्बे समय से सुधारीकरण/मरम्मत का कार्य न होने से दयनीय स्थिति में है। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा शहर की आन्तरिक सड़कों जिनमें लोअर माल रोड-गैस गोदाम-माल रोड, रानीधारा मार्ग, एन.टी.डी.से बीरशिवा मार्ग, खत्याड़ी से मेडिकल कालेज, गरगूठ से स्यालीधार, चौसली-कोसी तथा विधानसभा अल्मोड़ा की बाडेछीना-शेराघाट, गैराड़ से कलौन (धौलछीना) मुख्य हैं, सुधारीकरण/मरम्मत न होने से इनमें आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसके कारण विशेषकर गर्भवती महिलाओं तथा गम्भीर रूप से बीमार व्यक्तियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।कुछ नये मार्ग भूमि का मुआवजा वितरित कर निर्माण कार्य की प्रतीक्षा में हैं। श्री कर्नाटक ने कहा कि विभाग की उदासीनता/लापरवाही के कारण सरकार की आली-रैलापाली-कर्नाटक खोला, बेतालेश्वर-स्यालीधार, लोधिया-चौमू, खूंट-ज्योली, हरड़ा-शितलाखेत के बदहाल मार्ग के सुधारीकरण/मरम्मत/डामरीकरण तथा नये मार्गो का निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हो पाया है। श्री कर्नाटक ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सडकों की भयावह स्थिति का गम्भीरता से संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को सड़क की मरम्मत/सुधारीकरण एवं डामरीकरण किये जाने के निर्देश तत्काल जारी करते हुये नये मार्गो हेतु बजट आवंटित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि यदि यथाशीघ्र सड़कों की मरम्मत/सुधारीकरण/डामरीकरण, झाड़ी कटान, नाली निर्माण का कार्य नहीं होता है तथा नए मार्गों हेतु बजट की व्यवस्था नहीं हो पाती है तो उन्हें विवश होकर स्थानीय नागरिकों के साथ मुख्य अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में 01 मई 2023 से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार व विभाग की होगी। उन्होंने बताया कि उक्त की सूचना पूर्व में ही दिनांक 23 मार्च 2023 को अल्मोड़ा लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों को भी प्रेषित कर दी गयी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धारदार हथियार से जानलेवा हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार
Next: सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारी से 1.92 लाख की साइबर ठगी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.