Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो साल पहले बना राशन कार्ड लेकिन मिला नहीं, अब उपभोक्ता को एक साथ मिलेगा 17 कुंतल राशन
  • देहरादून
  • हरिद्वार

दो साल पहले बना राशन कार्ड लेकिन मिला नहीं, अब उपभोक्ता को एक साथ मिलेगा 17 कुंतल राशन

RNS INDIA NEWS 04/04/2023
default featured image

देहरादून। सूचना अधिकार के इस्तेमाल से एक उपभोक्ता ना सिर्फ अपना राशन कार्ड हासिल करने में कामयाब रहा, बल्कि उन्हें एक साथ करीब दो साल का राशन भी आवंटित हुआ है। इस मामले में सूचना आयोग ने संबंधित पूर्ति निरीक्षक पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। हरिद्वार में लक्सर के गोवर्द्धनपुर निवासी राजेश कुमार ने खाद्य पूर्ति विभाग के पास अपना राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन विभाग ने उन्हे दो साल तक राशन कार्ड नहीं दिया। इस बीच उन्होंने सूचना का अधिकार के तहत अपने राशन कार्ड की जानकारी मांगी तो विभाग ने जानकारी देने में भी आनाकानी की। इस पर मामला सूचना आयोग पहुंचा। जहां राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट की कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रमाणित हुआ कि राजेश कुमार का राशन कार्ड तो दो साल पहले ही बन गया था, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते इसे उपभोक्ता तक नहीं पहुंचाया गया। इस दौरान उन्हें आवेदन की स्लिप के आधार पर राशन लेने के नाम पर बरगलाया गया। सुनवाई के दौरान विभाग ने इस लापरवाही को स्वीकार किया, साथ ही माना कि इस अवधि में उनका कुल 17.5 कुंतल राशन बनता है। जो उन्हे उपलब्ध करा दिया जाएगा। आयोग में सुनवाई के दौरान पूर्ति निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि अब विभाग की ओर से राजेश कुमार को सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता विशाल कुमार की दुकान से 6.30 कुंतल चावल और 4.20 कुंतल गेंहू जबकि मनीष कुमार की दुकान से 2.80 कुंतल गेंहू और 4.20 कुंतल चावल उठाने पर सहमति व्यक्त कर दी है। राज्य सूचना आयुक्त ने उपभोक्ता को दस दिन के अंदर उक्त राशन उपलब्ध कराने के साथ ही इस मामले में सूचना न देने पर तत्कालीन लोक सूचना अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक बबीता सिंह पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने विभाग को आदेश दिए हैं कि उपभोक्ता को प्रोविजनल राशन कार्ड भी उपलबध कराया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता किशोरी ढूंढ पुलिस ने परिजनों के किया सुपुर्द
Next: किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराने पर 03 मकान मालिकों के 5-5 हजार के चालान

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.