Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: सोच संस्था ने गर्ल्स पॉलिटेक्निक के एनएसएस शिविर में पीरियड्स को लेकर चलाया जागरूकता अभियान, किए पैड वितरित
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: सोच संस्था ने गर्ल्स पॉलिटेक्निक के एनएसएस शिविर में पीरियड्स को लेकर चलाया जागरूकता अभियान, किए पैड वितरित

RNS INDIA NEWS 28/03/2023
WhatsApp Image 2023-03-30 at 11.30.08 AM

अल्मोड़ा। गर्ल्स पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन के अंतर्गत आयोजित बौद्धिक सत्र के दौरान सोच संस्था द्वारा माहवारी को लेकर जागरूकता, और पैड वितरण कार्यक्रम को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सोच एनजीओ की ओर से आशीष पंत, मयंक पंत, राहुल जोशी, दीपिका पुनेठा, प्रियंका, दीपाली ने छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं से संवाद स्थापित किया और सभी को मासिक धर्म से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराई।
गर्ल्स पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा एनएसएस की संयोजक प्रो० विजया वर्मा ने सोच संस्था के सदस्यों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया। विजया वर्मा ने कहा कि वो निकट भविष्य में भी सोच संस्था के साथ निरन्तर कार्य करते रहेंगे। इस दौरान एनएसएस की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। एनएसएस की वोलेंटियर्स ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी की।
कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं एवं गर्ल्स पॉलिटेक्निक एनएसएस की छात्राओं ने अपने अनुभवों को सोच संस्था के साथ साझा किया। इस दौरान सोच संस्था की वोलेंटियर प्रियंका और दीपाली ने छात्राओं और महिलाओं को पैड इस्तेमाल करने की जानकारी के साथ ही मेस्ट्रूअल कप को इस्तमाल करने की जानकारी भी उपलब्ध करवाई। साथ ही उन्होंने सर्वाइकल कैंसर और PCOD, PCOS की जानकारी भी छात्राओं और महिलाओं को दी।
सोच संस्था की वोलेंटियर दीपिका पुनेठा ने पीरियड्स के दौरान दर्द से आराम देने वाले योग अलग अलग आसनों और प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। गर्ल्स पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा एनएसएस कॉर्डिनेटर और कार्यक्रम अधिकारी विजया वर्मा ने कहा की सोच संस्था मासिक धर्म विषय पर काफी अच्छा कार्य कर रही है। सोच संस्था द्वारा लगातार जागरूकता और सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम किए जा रहे हैं जो की सराहनीय है। भविष्य में भी गर्ल्स पॉलिटेक्निक सोच संस्था के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा। साथ ही उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव भी सभी छात्राओं और महिलाओं के साथ साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन सोच संस्था के सेक्रेटरी मयंक पंत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सोच संस्था की ओर से आशीष पंत, राहुल जोशी, दीपाली, प्रियंका, दीपिका पुनेठा, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। गर्ल्स पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा एनएसएस कॉर्डिनेटर व कार्यक्रम अधिकारी विजया वर्मा, आकांक्षा, सरफराज आलम, मदन नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला समेत चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा
Next: पतंजलि योगग्राम में बुकिंग के नाम पर लाखों की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.