Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेनामी संपत्तियों पर उठे विवाद पर मेयर बोले सब बेबुनियाद आरोप ..
  • देहरादून

बेनामी संपत्तियों पर उठे विवाद पर मेयर बोले सब बेबुनियाद आरोप ..

RNS INDIA NEWS 29/03/2023
rns featured image new

देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा ने उन पर संपत्तियों को लेकर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि उनके और परिवार के सदस्यों के नाम कोई बेनामी संपत्ति नहीं है, जो उनपर मनगढंत आरोप लगा रहे हैं, वो एक बार उनका इतिहास भी देख लिया जाए। कांग्रेस पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार की लोकप्रियता को विपक्ष पचा नहीं पा रही है। मेयर गामा ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि 18 साल की उम्र से उन्होंने एक पान की दुकान से अपने व्यवसाय की शुरुआत की। इसके बाद प्रॉपर्टी का काम किया और ठेकेदारी भी की। भविष्य की जरूरतों के हिसाब से कुछ प्लॉट खरीदे, जिनमें से कई बेच भी चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग साजिश के तहत उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। दरबार साहिब से लीज पर जमीन लेने से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने 2012 में अपना काम करने के लिए लीज पर जमीन देने की अपील की थी। उसी के तहत जमीन मिली है। हाउस टैक्स माफी को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई टैक्स माफ नहीं किया है। यह अधिकार नगर निगम बोर्ड का होता है। वह अकेले ऐसा कोई निर्णय ले ही नहीं सकते। उन्होंने कहा कि समस्त बकायेदारों को नगर निगम समय-समय पर नोटिस भेज रहा है। पार्षद कमली भट्ट ने कहा कि मेयर पर आरोप लगाने वाले कुछ लोग सरकारी जमीनें कब्जाने का प्रयास कर रहे थे। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया तो साजिश रचने में लग गए। मेयर ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस मुद्दे को लेकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक खजानदास भी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय मास्टर्स बैडमिंटन में उत्तराखंड के कर्नल अरोड़ा को तिहरा खिताब
Next: आयुर्वेदिक चिकित्सालय के कर्मचारियों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.