Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: सरकार के एक साल पूरे होने पर बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: सरकार के एक साल पूरे होने पर बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन

RNS INDIA NEWS 23/03/2023
IMG-20230323-WA0118

अल्मोड़ा। एक साल नई मिसाल थीम के अंतर्गत आज हवालबाग ब्लॉक मुख्यालय स्थित खेल मैदान में बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक अल्मोड़ा एवं भाजपा उपाध्यक्ष उत्तराखंड कैलाश शर्मा ने प्रतिभाग किया।
इस शिविर में चिकित्सा विभाग, आपूर्ति विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग समेत जनपद के विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को विभागीय सेवाएं प्रदान की तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित मंचासीन अतिथियों द्वारा सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक “विकास पुस्तिका” का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन से किया गया। स्कूली बच्चों ने सुंदर सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी को मोहित किया तथा लोक परंपराओं पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
इस दौरान इस शिविर में सहकारिता विभाग द्वारा 11.30 लाख का ऋण लाभार्थियों को वितरित किया गया, एनआरएलएम से 5 लाख रुपए सीसीएल के तहत लाभार्थियों को दिए गए, ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के तहत 15 लोगों को 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई, कृषि विभाग द्वारा 10 स्याही हाल वितरित किए तथा आत्मा योजना के तहत 4 लोगों को पुरस्कृत किया, बाल विकास विभाग द्वारा 9 महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई तथा नंदा गौरा समेत अन्य योजनाओं से 118 महिलाओं को लाभान्वित किया, आपूर्ति विभाग ने 30 शिकायतों का निस्तारण किया, चिकित्सा विभाग ने 23 विकलांग प्रमाण पत्र बनाए, 121 लोगों को चिकित्सा हेतु पंजीकृत किया, आयुर्वेदिक विभाग ने 123 लोगों को दवाएं दी, होम्योपैथी विभाग ने 112 लोगों को दवाएं दी। ईएनटी के 3, आर्थो के 8, आंख के 5 तथा 7 मानसिक रोगियों की जांच की गई।
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश शर्मा ने वर्तमान सरकार के एक साल के पूर्ण होने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में सभी वर्गों की भूमिका है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर राज्य के विकास के लिए कार्य करेंगे तथा राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन भी लाइव प्रसारित किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि सरकार के एक साल नई मिसाल के तहत विधानसभावार बहुउद्देशीय शिविरों का रोस्टर जारी किया गया है। उन्होंने जनपद की जनता से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, संजय बिष्ट, पंकज जोशी समेत अन्य पदाधिकारी तथा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह तथा सहायक नोडल जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून अस्पताल से हटाए कर्मचारियों का धरना रहा जारी
Next: टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने की शोक संवेदना व्यक्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.