Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित, सौरभ व अंकित से गैंगस्टर हटाने की याचिका निरस्त
  • नैनीताल

अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित, सौरभ व अंकित से गैंगस्टर हटाने की याचिका निरस्त

RNS INDIA NEWS 18/03/2023
Nainital High Court

नैनीताल। हाईकोर्ट ने शनिवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्या, अंकित और सौरभ भास्कर के खिलाफ दर्ज एफआईआर और उनपर लगे गैंगस्टर की धाराओं को निरस्त करने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी की एकलपीठ ने मामले में राहत नहीं दी और याचिका निरस्त कर दी। अंकित व सौरभ भास्कर की तरफ से कहा गया कि उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वे रिसॉर्ट में मैनेजर व सहायक मैनेजर के पद पर थे और रोजी-रोटी के लिए कार्य करते थे। दोनों का नौकर व मालिक का संबंध है। इसलिए उन पर गैंगस्टर नहीं लगाया जा सकता। वहीं पुलकित आर्या की ओर से कहा गया कि उन पर इसके अलावा दो अन्य केस हैं जो बहुत पुराने हैं और लंबित हैं। पहला नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने का है। जब वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में थे, तब उन्होंने किसी आश्रम की नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर दी थी। दूसरा उनका मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का है, जो अभी विचाराधीन है। इन दोनों केसों में गैंगस्टर नहीं बनता है। इसलिए इसे निरस्त किया जाए। वह किसी गैंग के सदस्य भी नहीं हैं। पुलिस ने उक्त केस में पहले उन पर मुकदमा दर्ज किया बाद में गैंगस्टर भी लगा दिया। घटना के अनुसार पौड़ी जिले के डोभ श्रीकोट की अंकिता भंडारी ऋषिकेश के निकट वनंत्रा रिसॉर्ट में नौकरी करती थी। आरोप है कि पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित ने अंकिता को चीला बैराज में धक्का दे दिया जिसकी वजह से उसकी डूबकर मौत हो गई थी। मामले की छानबीन के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी की मांग पर डटे रहे पशु मित्र
Next: छात्र-छात्राओं को दी आधुनिक खेती की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.