Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • कांग्रेसी बोले झूठ बोल टिहरी की जनता को बरगलाया जा रहा
  • टिहरी

कांग्रेसी बोले झूठ बोल टिहरी की जनता को बरगलाया जा रहा

RNS INDIA NEWS 12/03/2023
rns featured image new

नई टिहरी। जनपद के कांग्रेसी नेताओं ने विधानसभा घेराव के लिए गैरसैंण कूच किया। कूच करने से पहले कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर टिहरी की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार झूठ बोलने का जहां आरोप लगाया, वहीं प्रदेश सरकार से कई सवालों के जबाब गैरसैंण विधानसभा के घेराव के दौरान मांगने की बात कही। विधानसभा घेराव के लिए गैरसैंण रवाना होने से पूर्व कांग्रेस नेताओं में प्रदेश महामंत्री शान्ति प्रसाद भट्ट, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, जिला अध्यक्ष राकेश राणा, प्रदेश सचिव कुलदीप पंवार, गंभीर सिंह भंडारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पीसीसी डेलीगेट मुसरफ अली, आईटीसेल के मुर्तजा बेग, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप कुमार, आदित्य शंकर खत्री ने कहा कि भाजपा के सांसद और विधायक विगत एक वर्ष से टिहरी के लोगों को झूठ परोसकर भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। केंद्रीय उर्जा मंत्री व टिहरी विधायक के झूठा वाद टिहरी बांध के ऊपर से चौबीसों घंटे की आवागमन की अनुमती आज तक नहीं हुई है। आधार कार्ड के आधार पर बांध के ऊपर से चौबीसों घंटे आवागमन की अनुमति का आज तक पता नहीं। मेडिकल कालेज की स्थापना को लेकर भ्रमित किया जा रहा है। जबकि आज तक इसे लेकर कोई भी जीओ जारी नहीं हुआ है। चंबा और जाखणीधार ब्लाक को ओबीसी का दर्जा दिलाने का झूठा ख्वाब दिखाया जा रहा है। टिहरी के लोगों को वनवासी घोषित करवाकर रोजगार सहित तमाम अन्य सुविधायें दिलाने का कोरा वादा। पेटब एपीएचसी के हालात में विधायक के निरीक्षण के बाद भी सुधार नहीं। टिहरी बांध प्रभावित ग्रामों की समस्याओं का समाधान तमाम दावों के बाद भी जस का तस है। महिलाओं के सिर का बोझ आज तक कम नहीं हुआ। टिहरी-उत्तरकाशी को बिजली व पानी निशुल्क दिलाने का दावा। औद्योनिकी व वानिकी विश्वविद्यालय को वापस लाने का खोखला दावा। प्रतापनगर को केंद्रीय ओबीसी में जुड़वाने का वादा। नई टिहरी में अगल-बगल की अतिक्रमण भूमि के लिए एक बार समाधान योजना का क्या हुआ है, सभी झूठे वादों से टिहरी की जनता को भ्रमाने का काम किया जा रहा है। जिसे लेकर कांग्रेस सवाल कर जनता को चेताने का काम कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर में 15 मार्च को धूमधाम से निकाली जाएगी फूलदेई यात्रा
Next: संदिग्ध हालत में मिला लापता युवक का शव

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

हायर सेंटर रेफर की गई गर्भवती ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म, सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर परिवहन विभाग ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.