Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शराब ठेकों को लाइसेंस देने से पहले यातायात पुलिस से एनओसी लेने का सुझाव
  • देहरादून

शराब ठेकों को लाइसेंस देने से पहले यातायात पुलिस से एनओसी लेने का सुझाव

RNS INDIA NEWS 08/03/2023
rns featured image new

देहरादून। पुलिस ने जिला प्रशासन को शहर में मुख्य सड़क और चौराहों पर शराब ठेकों को लाइनेंस नहीं देने की पैरवी की है। ठेकों के बाहर वाहन खड़े होने से जाम की समस्या का हवाला देते हुए लाइसेंस नवीनीकरण में इस बात का ध्यान रखने का सुझाव दिया है। शहर में 11 शराब ठेके ट्रैफिक में बाधा बन रहे हैं।
एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने पत्र के माध्यम से बताया कि शहर में व्यस्त सड़कों के किनारे शराब के ठेके खुले हुए हैं। कई जगह सड़कों की चौड़ाई कम है और वाहनों का दबाव रहता है। अक्सर दोपहर बाद बड़ी संख्या में ग्राहक शराब ठेकों में पहुंचते हैं। वाहन सड़क घेरकर यहां-वहां खड़े कर देते हैं। इससे अक्सर जाम लगता है। यातायात बाधित होने से आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जहां सड़कों की चौड़ाई कम है, वहां समस्या ज्यादा हो रही है।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि ऐसे 11 शराब के ठेकों को चिह्नित किए गए हैं, जहां बॉटलनेक की स्थिति बन रही है। पत्र में सुझाव दिया कि शराब के ठेकों को लाइसेंस देने से पहले यातायात पुलिस से भी एनओसी लेने का नियम लागू किया जाए, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और बेहतर बनाया जा सके।
यहां है ज्यादा समस्या
राजपुर रोड, घंटाघर के आसपास, जाखन, आराघर चौक, रायपुर रोड, रिंग रोड समेत 11 कई इलाकों में सड़क पर शराब के ठेकों के बाहर वाहन खड़े होने से जाम लग रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब मुफ्त में मसूरी झील से नहीं ले पाएंगे पानी
Next: पति पर मायके आकर पीटने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
  • गरुड़ में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 6 गिरफ्तार
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.