Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जनता दरबार में कुमाऊं कमिश्नर ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के लिए दिशा-निर्देश
  • नैनीताल

जनता दरबार में कुमाऊं कमिश्नर ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के लिए दिशा-निर्देश

RNS INDIA NEWS 04/03/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जल संस्थान के अधिकारियों को शहर में लीकेज की लगातार मॉनिटरिंग कर व्हाट्सएप पर हर रोज 12 बजे कमिश्नर कार्यालय को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से नैनीताल शहर में पानी के कनेक्शनों का सर्वे कर अवैध कनेक्शन देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतों का इंतजार न करें। अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर कार्य करें। स्वयं फील्ड में जाकर स्थलीय कार्यों की मॉनिटरिंग करें।
कैंप कार्यालय हल्द्वानी में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में कुमाऊं कमिश्नर ने जन समस्याएं सुनने के साथ ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आग लगने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर आग बुझाने के हाइड्रेंट लगे हैं, उनकी भी जांच की जाए। टंकियों में पानी समाप्त होने पर वैकल्पिक व्यवस्था से कितने समय में हाईड्रेंट में पानी की आपूर्ति की जा सकती है इसकी भी जानकारी दी जाए।

पुत्रों से भरण-पोषण खर्चा दिलाए जाने की मांग को लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला
जनता दरबार में मोटाहल्दू निवासी बुजुर्ग राधिका देवी दोनों पुत्रों से भरण-पोषण खर्चा दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि परगना मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी ने पूर्व में भरण-पोषण का खर्चा दिए जाने के आदेश दिए हैं। मामले में मंडलायुक्त ने परगना मजिस्ट्रेट को आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए। जनता दरबार में काफी संख्या में भूमि विवादों से जुड़ी समस्याएं लेकर लोग पहुंचे। इस पर कमिश्नर ने अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह दस्तावेजों की सही ढंग से जांच के बाद ही जमीनों की खरीद-फरोख्त करें।

शिकायत के बाद कॉलोनी के झूलते तार सही हुए
ग्राम विकास समिति गोविन्दपुर गढ़वाल के लोगों ने विगत शनिवार को कॉलोनी में झूलते तारों व ट्रांसफार्मर से खतरे की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर कमिश्नर ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त कर अगले शनिवार को जनता दरबार में शिकायतकर्ताओं के साथ पहुंचने को कहा था। शनिवार को शिकायतकर्ता जनता दरबार में पहुंचे। इस दौरान समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के झूलते बिजली के तारों को सही किए जाने पर कमिश्नर का आभार जताया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मानकों के तहत ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों को कोई खतरा नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस की गिरफ्त से फरार आरोपी खाई में कूदकर घायल, पीछा कर रहा पुलिस कर्मी भी घायल
Next: राजभवन में वसंतोत्सव के दूसरे दिन आयोजित हुई सांस्कृतिक संध्या

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.