Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • देहरादून

गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/03/2023
rns featured image new

देहरादून। गैस सिलेंडर की महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकताओं ने गुरुवार को एस्लेहाल चौक पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों का विरोध करते हुए पुतला फूंका। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि बेतहाशा महंगाई से जनता बहुत परेशान है। कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। हर मोर्चे पर सरकार को घेरने का काम किया जाएगा। उत्तराखंड में सिलेंडर अब 1122 रुपये को हो गया है। घरेलू रसोई गैस की कीमत में 50 और कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपये की बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। केंद्र सरकार आर्थिक नीतियों पर ध्यान नहीं दे रही है। पूरा ध्यान विरोध की आवाज दबाने पर है। इस दौरान कांग्रेस नेता गोदावरी थापली, गरिमा दसौनी, पूरन सिंह रावत, महेंद्र नेगी गुरुजी, मनीष नागपाल, उर्मिला थापा, दीपू चौहान, पवन खरोला, मुखिल अहमद, मुकेश सोनकर, अर्जुन सोनकर, संगीता गुप्ता, डॉ. अरुण रतूड़ी, राजकुमार जयसवाल, मनीष वर्मा, गौतम डोगरा, अभिषेक तिवारी, लक्की राणा, विपुल नौटियाल, जितेंद्र तनेजा, मोहन थापली, संजय शर्मा, हरिंदर सिंह बेदी, शिवम कुमार बुय्यर, संजय भारती, अवदेश कटारिया, मेहताब, पीयूष जोशी, सूरज छेत्री, अफ्ताफ अहमद, रोबिन त्यागी, ललित बद्री आदि मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने गैस सिलेंडर की महंगाई पर रोष जताया। बांगा ने कहा कि कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में साढ़े तीन सौ रुपये का इजाफा स्वीकार्य नहीं है। होटल-रेस्टोरेंट कारोबार इससे प्रभावित होगा। खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। उन्होंने घरेलू गैस की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं। यह जनता के साथ अन्याय है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल गुरमीत ने किया कुमाऊँ विवि नैनीताल द्वारा ‘लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण’ विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअली सम्बोधित
Next: पानी के बिल बढ़ाकर भेजने पर रोष जताया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मामूली टक्कर के बाद युवक को बंधक बना दी तालिबानी सजा

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सरकारी ठेके के नाम पर 15 साल पुराने दोस्त ने ठग ली रकम

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.