Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्यपाल गुरमीत ने किया कुमाऊँ विवि नैनीताल द्वारा ‘लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण’ विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअली सम्बोधित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल गुरमीत ने किया कुमाऊँ विवि नैनीताल द्वारा ‘लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण’ विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअली सम्बोधित

RNS INDIA NEWS 02/03/2023
compressed_02

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरूवार को राजभवन से कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा ‘लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण’ विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअली सम्बोधित किया। राज्यपाल ने कहा कि भविष्य के भारत में हमारी बेटियों और मातृशक्ति को विकास के हर एक क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभानी है। विकसित भारत में नारी शक्ति की ही सबसे बड़ी हिस्सेदारी होगी। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का नेतृत्व भारत के विकास में महत्वपूर्ण होने वाला है।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि ‘महिलाओं के विकास से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास’ एक महत्वपूर्ण सिद्धांत है, जो महिलाओं के समान अधिकारों और अवसरों को सुनिश्चित करने के लिए है। इस सिद्धांत का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ ही समाज और आर्थिक विकास में उनकी भूमिका को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि आज नारी शक्ति समानता, महिला सशक्तिकरण, समानता, सुशासन और समृद्धि के केन्द्र बिन्दु के रूप में हमारा नेतृत्व कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारा अमृतकाल का संकल्प ही है कि हमें विश्व अर्थव्यवस्थाओं के साथ एक नेतृत्वकर्ता के रूप में अवसर मिला है। हम शक्ति और समन्वय के साथ दुनिया के साथ कार्य कर रहे हैं।
राज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। जी-20 का मंच, विश्व के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए, विश्व की आर्थिक स्थिरता को बढ़ाने के लिए, दुनिया की बड़ी अर्थ व्यवस्थाओं को एक साथ लाता है। भारत ने आर्थिक देशों के इस बड़े मंच पर नारी शक्ति को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के मुद्दे को जी-20 में प्राथमिकता दी है। राज्यपाल ने कहा कि यह कार्यशाला भी उसी दिशा में हमारी पूर्व तैयारी है और मातृशक्ति के नेतृत्व के साथ आने वाले विकसित भारत के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होने वाली है। राज्यपाल ने कहा कि मातृशक्ति के बल पर, बेटियों की प्रतिभा के बल पर, हमारे राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अविलंब स्ट्रीट लाइट बहाली को पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने की जिलाधिकारी से वार्ता, जिलाधिकारी ने दिया लाईट बहाली का आश्वासन
Next: गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मामूली टक्कर के बाद युवक को बंधक बना दी तालिबानी सजा

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सरकारी ठेके के नाम पर 15 साल पुराने दोस्त ने ठग ली रकम

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.