Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • संत निरंकारी मिशन ने स्वच्छता चलाया अभियान
  • पौड़ी

संत निरंकारी मिशन ने स्वच्छता चलाया अभियान

RNS INDIA NEWS 27/02/2023
rns featured image new

कोटद्वार। संत निरंकारी मिशन की स्थानीय शाखा के सदस्यों और पदाधिकारियों की ओर से स्वच्छ जल, स्वच्छ मन मिशन के तहत सिद्धबली मंदिर के पास से खोह नदी में गाड़ीघाट तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मिशन के सेवादारों और स्कूली छात्रों ने अभियान में सहयोग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान चलाना अपने आप में प्रशंसनीय कार्य है। इस कार्य में अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। नगर निगम पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए। कहा कि अपने आसपास सफाई रखना हर नागरिक का कर्त्तव्य है। कोटद्वार शाखा के प्रमुख मुखिया धीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मिशन की ओर से सदगुरू माता की कृपा से पूरे भारतवर्ष में समाजकल्याण कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बताया कि यह कार्यक्रम 27 राज्यों के 1100 स्थानों में चलाया गया है। इस दौरान हल्दूखाता शाखा प्रमुख सतेंद्र सिंह बिष्ट, लैंसडौन के सुभाष पंथवाल, मटियाली के कमलेश्वरी डबराल और सतपुली के चंडी प्रसाद उनियाल सहित मिशन के सेवादार और स्कूली छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नर्सरी आवंटन को लेकर बागवानों में आक्रोश
Next: पुलिस ने पकड़ी 20 पेटी शराब

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बणासी गांव में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.