Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पतंजलि में फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रहा योग का छात्र गिरफ्तार
  • हरिद्वार

पतंजलि में फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रहा योग का छात्र गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। रुड़की-हरिद्वार रोड पर स्थित पतंजलि योगपीठ हॉस्पिटल में पतंजलि आयुर्वेद संस्थान का फर्जी आईडी कार्ड गले में डालकर घूम रहे एक फर्जी डॉक्टर को सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ लिया। पतंजलि योगपीठ के कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने फर्जी आईडी कार्ड बनाने और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। मेडिकल जांच के बाद आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। आरोपी युवक एक सरकारी संस्थान में तृतीय वर्ष का योग का छात्र है। पतंजलि योगपीठ हॉस्पिटल परिसर में सक्यिोरिटी गार्ड को एक व्यक्ति घूमता हुआ मिला। सिक्योरिटी को युवक ने पूछताछ में अपना परिचय पतंजलि योगपीठ में डॉक्टर के रूप में दिया। सिक्योरिटी गार्ड ने जब हॉस्पिटल में जानकारी जुटाई तो इस नाम का कोई डॉक्टर नहीं था। आईडी कार्ड भी फर्जी था। पतंजलि योगपीठ के कर्मचारी का आरोप है की अन्य लोगों के साथ मिलकर संस्थान का नाम प्रयोग कर फर्जी आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कर लोगों से धोखाधड़ी की जाती है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि रमन पंवार पुत्र सैन निवासी दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट कनखल की शिकायत पर राहुल सिंह पुत्र महेंद्र निवासी गडपुर नगर नवादा बिहार हाल आरोग्यम के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट से जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुपये उधार नहीं देने पर बुजुर्ग पर किया हमला
Next: लेखिका प्रेमलता सजवाण की दो कविता संग्रहों का हुआ लोकार्पण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.