Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रूड़की की घटना के बाद जागा दून का खाद्य आपूर्ति विभाग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रूड़की की घटना के बाद जागा दून का खाद्य आपूर्ति विभाग

RNS INDIA NEWS 19/10/2020
rns featured image new

देहरादून। रूड़की में कुट्टू का आटे से बना भोजन खाने से लगभग 115 लोग अस्पताल पहुंच गये। रूडक़ी में हुए इस मामले के बाद अब देहरादून में भी खाद्य आपूर्ति विभाग जाग गया है। त्योहारी सीजन में मिलावट और एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री की बिक्री को रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने भी शहर में जांच शुरू कर दी है। विदित हो कि नवरात्र के व्रत खोलने के लिए बीते रोज रूडक़ी में कुछ लोगों द्वारा कुट्टू के आटे से बनी पूरी और परांठे खाने से कई लोग बीमार पड़ गये। जिन्हें रूडक़ी के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस तरह से लगभग 115 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। त्योहारी सीजन के बावजूद कुंभकर्णी नींद में सो रहा खाघ आपूर्ति विभाग इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के बाद जागा और ताबड़तोड़ छापेमारी की। विभाग की टीम ने पांच दुकानों से कुट्टू के आटे के सैंपल लिये। इसके अलावा भी विभागीय टीम की कार्रवाई चल रही है। वहीं देहरादून में भी खाद्य आपूर्ति विभाग की भी नींद टूट गई है।

कुट्टू का आटा खाने से 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी

विभाग ने भी आज से कार्रवाई के लिए 6 टीमों का गठन किया है। जो एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री और व्रत के लिए सेवन किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के आटे व अन्य खाद्य सामग्री की जांच करेगी। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी गणेश कण्डवाल के अनुसार त्योहारी सीजन में खाघ सामग्रियों का सैंपल लिया जाएगा और उनको जांच के लिए भेजा जाएगा। एक्सपायरी डेट या मिलावटी सामान मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट बढ़ जाती है। वैसे तो बिना मिलावट की मिठाई या अन्य खाद्य सामग्री मिलना नामुमकिन है और यह बात खाद्य आपूर्ति विभाग भी जानता है लेकिन कार्रवाई के नाम पर सब मौन साध लेते हैं। वहीं त्योहारी सीजन के समय टीमें मैदान में उतरती हैं पर कार्रवाई के नाम पर ढाक के तीन पात। नवरात्र के समय कुट्टू के आटे से बने भोजन को खाने लोग बीमार पड़ते हैं और उसके बाद विभाग को कार्रवाई की याद आती है अन्यथा इससे पहले न तो कोई सैंपलिंग होती है और न ही कार्रवाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अदालतें सैरगाह नहीं कि जब मर्जी चले आए: सुप्रीम कोर्ट
Next: प्राइवेट सेक्टर में भी मिल सकता है सरकार का दीवाली तोहफा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.