Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बोइंग से मिले 5 और अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर
  • राष्ट्रीय

बोइंग से मिले 5 और अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर

RNS INDIA NEWS 11/07/2020
chinook

वायुसेना की ताकत में बढ़ोतरी

नईदिल्ली,11 जुलाई (आरएनएस)। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने बोइंग से पिछले महीने 20 अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों में से अंतिम पांच को भी अंतत: प्राप्त कर लिया। वायुसेना को मार्च में आपूर्ति की उम्मीद थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसमें विलंब हुआ। मार्च में वायुसेना को पांच चिनूक हैवी-लिफ्ट हेलीकॉप्टर प्राप्त हुए थे।
बोइंग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कंपनी ने सभी नए एएच-64ई अपाचे और सीएच-47एफ(आई) चिनूक हेलीकॉप्टर्स की आपूति आईएएफ को कर दी है। बोइंग डिफेंस इंडिया के प्रबंध निदेशक सुरेंद्र अहूजा ने कहा, सैन्य हेलीकॉप्टरों की इस आपूर्ति के साथ हम इस साझेदारी को लगातार जारी रखेंगे और भारत के रक्षा बलों की सामरिक जरूरतें पूरी करने के लिए सही मूल्य और क्षमताओं की आपूर्ति करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को पूर्ण प्रतिबद्ध हैं।
सितंबर 2015 में तीन अरब डॉलर के एक सौदे पर हस्ताक्षर हुआ था, जिसमें 22 बोइंग एएच-64ई अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर और 15 चिनूक हैवी-लिफ्ट हेलीकॉप्टर शामिल थे। चिनूक हेलीकॉप्टरों का सौदा 1.1 अरब डॉलर का था। इस साल के प्रारंभ में भारत और अमेरिका ने भारतीय सेना के लिए छह अपाचे खरीदने के एक करार पर हस्ताक्षर किए थे। यह हस्ताक्षर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नई दिल्ली दौरे के दौरान हुआ था। हैदराबाद में स्थित बोइंग का संयुक्त उद्यम, टाटा बोइंग एयरोस्पेस लिमिटेड (टीबीएएल) अमेरिकी सेना और अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों के लिए एएच-64 अपाचे हेलीकॉप्टर के एयरो स्ट्रक्चर का निर्माण कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने की जनपद में कोरोना रोकथाम, बचाव व्यवस्था की समीक्षा
Next: स्मार्ट सिटी परियोजना को स्थानीय स्थापत्य शैली से जोडऩे की जरूरत: वेंकैया

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में रुचि

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.