Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दो व्यक्तियों ने एटीएम छीनकर एक लाख उड़ाए
  • ऊधम सिंह नगर

दो व्यक्तियों ने एटीएम छीनकर एक लाख उड़ाए

RNS INDIA NEWS 11/05/2023
cyber thug

काशीपुर। दो व्यक्ति एटीएम से रकम निकालने आए युवक के हाथ से कार्ड छीनकर फरार हो गए। इसके बाद उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये की रकम निकल गई। घटना के एक माह बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में कचनालगाजी कुमाऊं कालोनी निवासी हंसादत्त ने कहा है कि 13 अप्रैल 2023 को शाम छह बजे उसने अपने पुत्र मोहित चंद्र को पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने भेजा। वह रामनगर रोड स्थित जीना जमाटो के पास लगे पीएनबी के एटीएम पर पहुंचा। वहां पहले से मौजूद दो लोगों ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए उससे एटीएम छीन लिया और बाइक से फरार हो गए। कुछ ही देर में उसके खाते से एक लाख रुपये की रकम निकल गई। उसने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने साइबर सेल से प्रकरण की जांच कराई। गुरुवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी कोतवाल प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैंगस्टर एक्ट में फरार दो आरोपी हल्द्वानी से पकड़े
Next: आदर्श चंपावत एवं आदर्श उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में बढ़ा एक और कदम: मुख्यमंत्री

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.