Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 26 सितम्बर से अल्मोड़ा में तीन दिवसीय जय गोलज्यू महोत्सव का आगाज़
  • अल्मोड़ा

26 सितम्बर से अल्मोड़ा में तीन दिवसीय जय गोलज्यू महोत्सव का आगाज़

RNS INDIA NEWS 23/09/2022
IMG-20220923-WA0010

अल्मोड़ा। नगर में जय गोलज्यू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का आयोजन संस्कार सांस्कृतिक समिति द्वारा किया जा रहा है। महोत्सव 26 सितंबर से 28 सितम्बर तक चलेगा। महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन नगर के रैमजे इंटर कॉलेज के प्रांगण में होगा।

इस परिपेक्ष्य में संस्कार समिति ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर कार्यक्रमों की जानकारी दी। समिति के प्रकाश बिष्ट ने बताया कि उनकी समिति का प्रयास पहाड़ की सांस्कृतिक धरोहर को बचाना और पूरे देश में आगे बढ़ाना है।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव का आगाज 26 सितम्बर को रैमजे इण्टर कालेज में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिदिन सायं 7 बजे अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित किया जाएगा। सोमवार को दोपहर 1 बजे मेहन्दी एवं ऐपण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।दिन में 2 बजे कुमाऊनी गायन प्रतियोगिता एवं सायं 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। सोमवार की स्टार नाईट में जितेन्द्र तोमक्याल, शीला अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का मुख्य आर्कषण बधाई लोक नृत्य मध्य प्रदेश, सिद्धी धमाल गुजरात, घूमर राजस्थान, विहान सांस्कृतिक समिति उत्तराखंड के कार्यक्रम रहेंगे। मंगलवार के कार्यक्रम में दोपहर 1 बजे लोक नृत्य प्रतियोगिता,सायं 3 बजे घुश्मेश्वर महिला समिति द्वारा बग्वाल नृत्य, सातूं आंठू सर्वोदय नगर कोर्टा महिला समिति के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार की स्टार नाईट में माया उपाध्याय, महिपाल मेहता अपनी प्रस्तुति देंगे। मंगलवार का मुख्य आर्कषण गोरखा नृत्य मध्य प्रदेश, सिद्धी धमाल गुजरात, चरी राजस्थान, नव हिमालयन लोक कला केन्द्र उत्तराखण्ड के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बुधवार के कार्यक्रम में दोपहर 1 बजे एकल नृत्य प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित की जाएगी। बुधवार की स्टार नाईट में प्रहलाद मेहरा एवं संगीता सोनल अपनी प्रस्तुति देंगे। बुधवार के मुख्य आर्कषण बधाई लोक नृत्य मध्य प्रदेश, सिद्धी धमाल गुजरात, घूमर राजस्थान, जन जागृति सांस्कृतिक कला मंच बिन्दुखत्ता द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। प्रेस वार्ता में समिति के तारा चन्द जोशी, मनोज वर्मा, नावेद खान, प्रकाश बिष्ट, संदीप भोज, अमर बोला शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 23 सितम्बर
Next: 2016 के बाद विधानसभा में हुई सभी बैकडोर भर्तियाँ निरस्त : ऋतु खंडूडी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
  • होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
  • जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
  • भूमि विवाद में फायरिंग के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
  • रीप परियोजना ने बदली हेमा देवी की तकदीर, पशुपालन से बनी आत्मनिर्भर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.