Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है गदर 2, सनी देओल ने दिया संकेत
  • मनोरंजन

अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है गदर 2, सनी देओल ने दिया संकेत

RNS INDIA NEWS 19/09/2022
default featured image

अभिनेता सनी देओल अपनी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म चुप को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 23 सितंबर को बड़े पर्दे पर आएगी। इसमें उनके साथ साउथ अभिनेता दुलकर सलमान भी दिखाई देंगे। फिलहाल सनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म गदर 2 की रिलीज को लेकर अहम जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।
सनी ने गदर 2 की रिलीज से जुड़ी जानकारी दी है। उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा, मैं फिल्म को लेकर काफी आश्वस्त हूं। मैं जिनसे भी मिलता हूं, वे कुछ ना कुछ देखना चाहते हैं और हम उन्हें वही चीजें गदर 2 में दे रहे हैं। हम अक्टूबर में फिर से शूटिंग शुरू करने वाले हैं और दिसंबर तक इसे पूरा करेंगे। फिल्म 2023 की शुरुआत में रिलीज होगी।
एक रिपोर्ट में बताया गया था कि गदर 2 में अपनी प्रेमिका को वापस लाने के लिए नहीं, बल्कि अपने बेटे उत्कर्ष के लिए सनी पाकिस्तान कूच करेंगे। उत्कर्ष ने ऑरिजनल फिल्म में सनी के बेटे चरणजीत सिंह का किरदार निभाया था। गदर में सनी तारा सिंह नामक शख्स के किरदार में दिखे थे, जबकि अमीषा पटेल सकीना की भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन फिर से अनिल शर्मा कर रहे हैं।
सनी ने पिछले साल 15 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर सोशल मीडिया पर गदर 2 का मोशन पोस्टर रिलीज किया था। इस मोशन पोस्टर को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा था, दो दशक के बाद आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। दशहरे के शुभ अवसर पर आपके सामने पेश कर रहा हूं गदर 2 का मोशन पोस्टर। कथा जारी है..। उम्मीद है कि पहले भाग की तरह दूसरे भाग में भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।
गदर: एक प्रेम कथा एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन अनिल ने किया था। फिल्म में सनी और अमीषा के अलावा अमरीश पुरी दिखे थे। यह फिल्म 1947 में हुए भारत विभाजन की कहानी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मुस्लिम लडक़ी और एक पंजाबी लडक़े का प्यार सरहदों से परे जाकर अपनी मंजिल चुनता है। फिल्म में अमीषा मुस्लिम लडक़ी की भूमिका में थीं, जबकि सनी सरदार के किरदार में दिखे थे।
गदर 2 विवादों में भी घिर चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के पालमपुर स्थित भलेड़ गांव में 10 दिनों तक हुई। जिस घर में फिल्म को शूट किया गया, उसके मालिक ने निर्माताओं पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्मशानघाट में अंतिम संस्कार दौरान घटा बड़ा हादसा, मची चीख-पुकार
Next: राफ्टिंग बंद होने से घटने लगे पर्यटक

Related Post

default featured image
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0
default featured image
  • मनोरंजन

प्रभास की सालार केजीएफ फ्रेंचाइजी से होगी बड़ी, मेकर्स ने किया दावा

RNS INDIA NEWS 01/01/2023 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.