Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • दो साल से खस्ताहाल है चमधार-देवलगढ़ भटोली-बुघाणी सड़क मार्ग
  • पौड़ी

दो साल से खस्ताहाल है चमधार-देवलगढ़ भटोली-बुघाणी सड़क मार्ग

RNS INDIA NEWS 27/08/2022
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर से सटे चमधार-देवलगढ़ भटोली-बुघाणी सड़क मार्ग विगत दो सालों से खस्ताहाल बना है। जिससे सड़क से आवाजाही करने वाले लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। लोगों की शिकायत के बाद भी लोनिवि श्रीनगर आज तक सड़क की दुर्दशा नहीं सुधार पाया है। जिस पर देवलगढ़ सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति ने रोष प्रकट किया है। समिति के अध्यक्ष व मां राजराजेश्वरी मंदिर के पुजारी पंडित कुंजिका प्रसाद उनियाल ने कहा कि विगत दो सालों से स्थानीय विधायक के साथ ही लोनिवि को उक्त सड़क के संदर्भ में अवगत कराया गया है, किंतु कोई कार्रवाई नहीं हो पायी। बताया कि सड़क मार्ग पर जगह-जगह गड्डे बने हुए है, जिससे आवाजाही में वाहन चालकों के दिक्कतें उठानी पड़ रही है। कहा कि गेरू गांव के पास बैंड पर सड़क का पुश्ता टूटा हुआ है, जिससे सड़क संकरी हो गई, किंतु उक्त पुश्ते को भी ठीक नहीं किया जा रहा है। उनियाल ने कहा कि सिरोबगड़ एवं चमधार में राजमार्ग बंद होने पर चमधार-देवलगढ़ मार्ग से अधिकांश वाहन पास होते है, किंतु इसके बाद भी उक्त क्षेत्र की सड़क की स्थिति नहीं सुधारी जा रही है। यहा पर्यटन सर्किट बनाने की योजना सरकार की है, किंतु इससे पहले सड़क की दुर्दशा सुधारी जानी जरूरी है। उन्होंने स्थानीय विधायक से जल्द सड़क सुधारीकरण के लिए लोनिवि श्रीनगर को आदेश निर्गत करने के साथ ही बजट की व्यवस्था करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या, 24 दिन से थी लापता
Next: अब ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2016 संदेह के घेरे में, उत्तराखंड एसटीएफ करेगी जांच

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

कार्य बहिष्कार कर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने का बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

14 साल बाद थमाया बिजली बिल, आयोग ने लगाई विभाग को फटकार

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.