Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 03 दिन बाद भी नहीं हुआ लूट का खुलासा
  • अल्मोड़ा

03 दिन बाद भी नहीं हुआ लूट का खुलासा

RNS INDIA NEWS 22/04/2024
default featured image

अल्मोड़ा। नगर में दिनदहाड़े लूट के मामले का 03 दिन बीतने के बाद भी खुलासा नहीं हो पाया है। मामला 19 अप्रैल का है जब मतदान के बाद वापस लौट रही एक महिला का सोने का मंगलसूत्र एक झपटमार छीन ले गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पूर्वी पोखरखाली निवासी एक महिला ने तहरीर सौंपी है। कहना है कि 19 अप्रैल को वह मतदान के लिए एडम्स स्कूल पोलिंग बूथ आई थी। दोपहर करीब 12 बजे मतदान के बाद घर लौटते समय चीनाखान मार्ग पर एक युवक के झपट्टा मारकर उनका एक तोले का मंगलसूत्र निकाल लिया और फरार हो गया। शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी कहीं नजर नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने आरोपी युवक को तमाम जगह तलाशा, लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा। पीड़ित महिला ने पुलिस से आरोपी को पकड़कर मंगलसूत्र वापस दिलाने की गुहार लगाई है। घटना को तीन दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन अपराधी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है और आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घिन्ना देवी मंदिर में मेला-थौल का समापन
Next: व्यापारियों ने सब्जी-फल की सप्लाई ठप करने की चेतावनी दी

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

भिकियासैंण क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकानों और मकानों के ताले तोड़े

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.